विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

Alwar Crime: आरोपी ने 10 साल के लड़के के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की कड़ी सजा

Rajasthan: मामला साल 2024 का है, जब अलवर में खेड़ली निवासी आरोपी आकाश पुत्र प्रभु दयाल ने 10 वर्षीय बालक के साथ गलत हरकत की थी.

Alwar Crime: आरोपी ने 10 साल के लड़के के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की कड़ी सजा
खेड़ली निवासी आरोपी आकाश ने मासूम के साथ कुकर्म किया था.

20 years Imprisonment to accused: अलवर की कोर्ट ने अप्राकृतिक कृत्य करने के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है. आरोपी ने एक नाबालिग लड़के के साथ पिछले साल गलत हरकत की थी. इस मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी माना और कड़ी सजा सुनाई. मामला साल 2024 का है, जब अलवर (Alwar) में खेड़ली निवासी आरोपी आकाश पुत्र प्रभु दयाल ने 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया था. लड़के की शिकायत पर खेड़ली थाने में मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के बाद के बाद पुलिस ने गवाह और दस्तावेज कोर्ट में पेश किए और इस आधार पर कोर्ट ने दोषी माना. 

आरोपी के मेडिकल के बाद पेश किया गया चालान

लोक अभियोजन विनोद कुमार शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अप्राकृतिक हरकत करने का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. इस दौरान आरोपी का मेडिकल कराया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस की ओर से जांच पूरी होने के बाद चालान पेश किया गया था. 

एक खंडहर में ले जाकर आरोपी ने की गलत हरकत

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पीड़ित एक कार्यक्रम में गया था. पिछले साल नाबालिग जब शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था तो आरोपी आकाश उसे एक खंडहर में ले गया. इस दौरान उसके साथ गलत हरकत की. डरे-सहमे बच्चे ने इस बारे में उसके परिजन को बताया. इसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी. 

पुलिस ने पेश किए 14 गवाह और 24 दस्तावेज

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच- पड़ताल शुरू की. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने 14 गवाह और 24 दस्तावेज पेश किए थे. इसके आधार पर न्यायालय ने आकाश को दोषी मानते हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है.

यह भी पढ़ेंः तेंदुए ने ली युवक की जान, अब मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये और संविदा पर नौकरी देगी सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com