Anu Meena Suicide Case: 'अब नहीं हो रहा मुझसे...' पति से आखिरी WhatsApp चैट से खुला अनु मीणा की मौत का राज

Jaipur Suicide Case: जयपुर के मानसरोवर में अनु मीणा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है. फरार पति गौतम मीणा की अपनी मृतका पत्नी अनु से आखिरी व्हाट्सएप चैट सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Jaipur Anu Meena Suicide Case
NDTV

Anu Meena Suicide Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में 11 साल से पति के साथ रह रही अनु मीणा ने 15 अप्रैल पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद मामला सामने आने के बाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. 15 अप्रैल को अनु के जरिए उठाए गए इस आत्मघाती कदम के बाद से ही आरोपी पति और PWD में एक्सएन (XEN) गौतम मीणा फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस बीच, पहले सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अब सामने आई दोनों के बीच की व्हाट्सएप चैट ने आरोपी की संवेदनहीनता बयान कर रही है.

 व्हाट्सएप चैट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सामने आईं दोनों की व्हाट्सएप चैट 13 और 17 मार्च की बताई जा रही हैं. उसके बाद 7 अप्रैल यानी लगभग एक महीने बाद अनु ने अपने ससुराल में फांसी लगाई थी. लेकिन उसकी मौत का राज 15 अप्रैल को बेटे के जरिए मां के मोबाइल में पिता की प्रताड़ना के सबूतों के जरिए सामने आया था.  इन चैट्स में मृतका का टूटता सब्र और आरोपी गौतम का संवेदनहीनता वाला रवैया साफ नजर आ रहा है.

Advertisement

 अनु मीणा की पति के साथ आखिरी व्हाट्सएप चैट
Photo Credit: NDTV

सिलेंडर खोलकर कमरे में बंद कर मारने की थी कोशिश

पहली चैट, जो 13 मार्च की थी. उससे यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अनु और बच्चों की जान की परवाह न करते हुए रसोई में गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें बंद कर दिया था. इस जानलेवा घटना का जिक्र करते हुए अनु ने लिखा था, 'मारने वाले से बड़ा बचाने वाला है, वरना कसर नहीं छोड़ी थी मारने में. दुखी हो जाओ कि हम तीनों मरे नहीं '.

इस पर गौतम ने माफी मांगने वाले अंदाज में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भेजा और बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए महज 'जान है मेरी' लिखकर पल्ला झाड़ लिया.

दूसरा मैसेज जो 16 मई का है, उसमें अनु का दर्द साफ झलक रहा है कि वह किस कदर गौतम के जुल्मों से दूर जाने का शायद वह मन बना चुकी थी. उसने लिखा, 'मैंने बहुत कोशिश की लेकिन अब नहीं हो रहा मुझसे ,मैं जा रही हूं खोज लेना अपने लिए जैसी चाहे वैसी आपको कभी मेरी कदर नहीं हुई'.

अनु के ये दोनों व्हाट्सएप चैट 13 और 17 मार्च की बताई जा रही है. और उसने 7 अप्रैल यानी एक महीने बाद घर में फंसी लगाई थी. 

Advertisement

ऑनलाइन जुए और सट्टे की लत

वहीं अब मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी गौतम आरोपी गौतम ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलने का आदी था. 'i win' गेमिंग की वेबसाइट पर वह सक्रिय था. जहां उसने 2023 में अपना अकाउंट बनाया था. वह सट्टे में पैसे लगाता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जुए की इसी लत के कारण घर में विवाद और प्रताड़ना का सिलसिला बढ़ा. वही घटना के बाद से आरोपी के चाचा-ताऊ समेत परिवार के अन्य सदस्य भी फोन बंद कर फरार हैं.

भाई नीरज ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से लगाई  बहन के लिए न्याय की गुहार
Photo Credit: NDtv

डिप्टी सीएम दिया कुमारी से न्याय की गुहार, CBI जांच की मांग

सूत्रों की मानें तो बेटी को न्याय दिलाने के लिए मृतका अनु के भाई नीरज ने आज यानी सोमवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने मांग है कि आरोपी गौतम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए. वह PWD विभाग में XEN है . डिप्टी सीएम ने परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि आरोपी पर जल्द ही गाज गिर सकती है. दूसरी ओर, पीड़ित परिवार ने मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की भी मांग की है.

Advertisement

पुलिस की टीमें कर रहीं छापेमारी

 मामले को लेकर DCP साउथ राजर्षि राज ने आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई है. सूत्रों की मानें तो आरोपी निवाई में पोस्टेड है.  पुलिस की एक टीम आरोपी के गांव चीतवाड़ी और निवाई भी पहुंची लेकिन वहां भी आरोपी नहीं मिला. आरोपी जयपुर के बाहर फ़रार हो चुका  है.   पुलिस जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है.

यह भी पढे़ें: अनु मीणा सुसाइड केसः XEN गौतम मीणा फरार, तलाश में जुटी पुलिस; घर पर लगा ताला, फोन भी बंद