Baran news: राजस्थान के बारां जिले के हरनावदाशाहजी थाना इलाके में एक दुखद घटना ने सभी को चौंका दिया. जिसमें एक 12 साल की लड़की जान चली गई. ताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को काचरिया खुर्द गांव में हुई. जिसमें एक बड़े भाई के हाथों खेल खेल में गोली चलने से उसकी छोटी बहन हालिया की जान चली गई.
खेल खेल में बड़े भाई से चली गोली
मामले को लेकर हरनावदाशाहजी पुलिस थाना प्रभारी दीनदयाल वैष्णव के मुताबिक पिता नाजिम मेवाती घर में अवैध बंदूक लाकर रखे हुए था. कल (शुक्रवार) जब अरमान घर में खेल रहा था तो अचानक उसके हाथ में पिता की लोड़े बंदूक आ गई. अनजाने में उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसकी छोटी बहन आलिया के सिर में जा धंसी. जिससे मासूम का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया . अचानक चली बंदूक की आवाज से परिजन दौड़े पड़े. आलिया को जमीन पर लहूलूहान अधमरी हालत में पड़ा देख मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. वही बाप और बेटा दोनों ही मौके से फरार है.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
आलिया को लहूलूहान हालत में परिजन आनन-फानन में हरनावदाशाहजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद हादसे की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी. मिली सूचना पर हरनावदाशाहजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जहां परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पिता और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद ही दोनों फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. साथ ही पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: छुट्टी के बाद बहन के साथ घर जा रही थी छवि, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, दबने से मासूम की मौत