विज्ञापन

Rajasthan: छुट्टी के बाद बहन के साथ घर जा रही थी छवि, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, दबने से मासूम की मौत

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही 12 साल छात्रा छवि की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई. पूरी घटना का पास में लगे एक CCTV में कैद हो गई.

Rajasthan: छुट्टी के बाद बहन के साथ घर जा रही थी छवि, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, दबने से मासूम की मौत
ई रिक्शा को टक्कर मारती हुई कार
NDTV

Alwar Road Accident: राजस्थान के अलवर शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. कोतवाली थाना क्षेत्र के समीप बने जैन मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार 12 साल  स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

स्कूल की छुट्टी के बाद बहन के साथ आ रही थी घर

 मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बालिका छवि गावा अपनी बहन चेष्टा के साथ बालभरती स्कूल में पढ़ती थी. शनिवार को वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा में बैठकर  घर (स्कीम नंबर 10) जा रही थीं. इसी दौरान जैन मंदिर के पास पहुंचते ही अचानक एक उसके ई-रिक्शा  को  तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें बैठी मासूम छवि उसके नीचे दब गई.

 मृतक बालिका छवि

मृतक बालिका छवि
Photo Credit: NDtv

इलाज के दौरान तोड़ा दम

 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल अलवर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

मासूम का शव देख परिजन को रो रो कर हुआ बुरा हाल

घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां से शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वही 12 साल की छवि का शव हाथ में लेते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.

CCTV की मदद से कार की पहचान में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी के जरिए कार की पहचना की जा रही है. साथ ही कार मालिक की पहचान कर  जांच  आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अजमेर दरगाह में 'शिव मंदिर' विवाद में किसका सुना जाएगा पक्ष? 12 याचिकाओं पर बहस के बाद कोर्ट का फैसला सुरक्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com