विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

Cyber Fraud: हज के नाम पर आरोपियों ने लूट लिए लाखों रुपए, जब एयरपोर्ट पहुंचे लोग तो टिकट और वीजा निकला फर्जी

Rajasthan: राजस्थान के सवाई माधोपुर, चाकसू और जयपुर के 15 लोगों से 5.5 लाख रुपए की ठगी की गई.

Cyber Fraud: हज के नाम पर आरोपियों ने लूट लिए लाखों रुपए, जब एयरपोर्ट पहुंचे लोग तो टिकट और वीजा निकला फर्जी
फाइल फोटो

Hajj 2025: राजस्थान के कई हिस्सों में हज के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. हज यात्रा के नाम पर सवाई माधोपुर, चाकसू और जयपुर के 15 लोगों से 5.5 लाख रुपए की ठगी की गई. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, नोएडा के आसिफ अली और इमरान ने फेसबुक के जरिए सस्ते में हज कराने का झांसा दिया. कथित तौर पर इसके लिए पूरी प्रक्रिया भी अपनाई गई, लेकिन बाद में यह पूरा मामला फर्जी निकला. ठगी का पता चलने के बाद पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करवाई. 

दिल्ली साइबर सेल में दर्ज हुआ मामला

सवाई माधोपुर के भाड़ौती, खंडार, जयपुर और चाकसू के पीड़ितों ने दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज की. इनमें इरफान खान, शाहरुख, सादिक, मोहसिन, शाहिद और अन्य शामिल हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर ठगी का पता चलने के बाद पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद था. दिल्ली साइबर सेल ने आसिफ अली और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू

आरोपियों ने फर्जी वीजा और टिकट देकर कई लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा. पीड़ित इरफान खान ने बताया कि आरोपियों ने मेडिकल, ऑफर लेटर और टिकट के नाम पर हर व्यक्ति से 2.15 लाख रुपए वसूले गए. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

फेसबुक पोस्ट के जरिए दिया झांसा, फिर लूट लिए लाखों रुपए

आरोपियों ने इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया. पहले तो फेसबुक पर सस्ते में हज कराने का प्रलोभन दिया गया. इसके बाद 24 फरवरी को 14 लोगों को मेडिकल के बहाने दिल्ली बुलाकर 77 हजार रुपए लिए गए. ऑफर लेटर के नाम पर 10 हजार और फिर टिकट-वीजा के लिए 1.4 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए. लेकिन जब ये लोग 4 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वीजा फर्जी निकला.

यह भी पढ़ेंः गम और गुस्से के बीच नीरज उधवानी का जयपुर में आज होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबा राजस्थान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com