पानी भरकर लौटी रही थी मां, सामने फंदे पर झूलता दिखा 13 साल का इकलौता बेटा

डूंगरपुर जिले में 13 साल के भावेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, शनिवार की सुबह उसकी मां ने उसे घर के पास स्थित एक पड़साल में लोहे के एंगल में रस्सी से लटका हुआ देखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डूंगरपुर में 13 साल का लड़का फंदे से लटका मिला
NDTV

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक 13 साल के लड़के के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना चौरासी थाना इलाके के सांसरपुर गांव की है. मरने वाला लड़का 9वीं क्लास का स्टूडेंट था. उसकी पहचान भावेश के तौर पर हुई है. पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

 13 साल के भावेश ने लगाई फांसी

घटना के बारे में डूंगरपुर जिले के चौरासी पुलिस स्टेशन के ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना सांसरपुर गांव की है. गांव के रहने वाले ईश्वर रोत ने अपने बेटे के सुसाइड के बारे में पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 13 साल का भावेश अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहता था. शनिवार सुबह, जब उसकी पत्नी पानी ला रही थी और उसकी बेटी घर का काम कर रही थी, तो उसकी पत्नी ने अचानक अपने 13 साल के बेटे भावेश रोत को घर के पास एक पड़साल में लोहे के एंगल से रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा. बेटे को इस तरह से लटका देखकर उसकी चीख निकल पड़ी. उसकी चीखें सुनकर आस-पास के गांव वाले मौके पर जमा हो गए.

Advertisement

परिवार में पसरा मातम

इसके बाद गांव वालों की मदद से घरवालों ने लड़के को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घरवालों ने अहमदाबाद में पिता को बेटे की मौत की खबर दी. बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया.

जांच में जुटी पुलिस

 वही अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल  की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया. साथ ही पिता के अहमदाबाद से आने के बाद  पुलिस ने मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया. वही पिता की रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस को  शुरूआती जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. 

यह भी पढ़ें: खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं ने बैरियर तोड़े, हंगामे में होमगार्ड के पैर की टूटी हड्डी, वीडियो वायरल