विज्ञापन

खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं ने बैरियर तोड़े, हंगामे में होमगार्ड के पैर की टूटी हड्डी, वीडियो वायरल

सीकर के खाटूश्यामजी में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने धक्का मुक्की कर सुरक्षा गेट के ताले तोड़ दिए. भीड़ को रोकने के लिए लगे बैरियर को गिरा दिया.

khatushyam viral video
NDTV

khatushyamji viral video: राजस्थान के  सीकर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में  निर्जला एकादशी पर अचानक बढ़ी भीड़ से मंदिर परिसर में धक्का मुक्की का माहौल बन गया.  हालात यह थे कि बाबा श्याम के दर्शन कर लौटे  रहे श्रद्धालुओं के जरिए भारी पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जिसका वीडियो अब सामने आया है. मंदिर परिसर के नजदीक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के जरिए लगाए गए सुरक्षा गेट के ताले तोड़ दिए और बैरिकैडिंग को गिरा दिया.इस बेकाबू हंगामे के  दौरान होमगार्ड्स के साथ मारपीट भी हुई. जिसमें एक होमगार्द के पैर की हड्डी टूट गई.  

लाला मांगी धर्मशाला के पास हुई धक्का मुक्की

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में घटना लाला मांगी धर्मशाला के पास लगे सुरक्षा गेट पर हुई देखी जा सकती है. जहां निर्जला एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद लौट रही भक्तों की भारी भीड़ को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने बैरीकैडिंग कर रखी थी. लगातार बढ़ रही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई. और भीड़ से निकलने के लिए भक्तों ने गेट को धक्का देते हुए बैरियर गिरा दिया.  वो बैरियर वहां सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एक होमगार्ड सुशील सैनी के पैर के उपर गिर गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई. जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. घायल होमगार्ड को तुरंत उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर कर दिया. जहां उसके पैर का इलाज चल रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस

वही हंगामे की सूचना मिलते ही रिंगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एएसआई शायर सिंह ने टीम सहित स्थित को नियंत्रित किया. साथ ही उग्र होती श्रद्धालुओं की भीड़ को शांत कराया. गनीमत रही कि बैरियर श्रद्धालुओं पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

यह भी बढ़ें: 19 घंटे तक खाटूश्याम मंदिर के पट रहेंगे बंद, श्रद्धालुओं के दर्शन करने पर रोक; जानें फिर कब खुलेगा

यह भी बढ़ें: खाटूश्याम भक्तों के साथ फिर हुई मारपीट, कचौरी खाने के लिए रुके तो दंपत्ति को पीटने लगे दुकानदार


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close