विज्ञापन

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, 04 जुलाई को हुआ था उद्घाटन

राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में एक बार फिर से आग लग गई है. रिफाइनरी के लोकार्पण के 40 दिन में ही CDU में आग लग गई.

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, 04 जुलाई को हुआ था उद्घाटन
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग

राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी (Rajasthan HPCL Refinery) में एक बार फिर से आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी की CDU-VDU  की CR-3 में आग लगी थी. रिफाइनरी में आग लगते ही कंट्रोल रूम हरकत में आया और तुरंत फायर सिस्टम एक्टिवेट हुआ. उधर पचपदरा रिफाइनरी में आग की सूचना पर चार दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची. फिलहाल समय रहते रिफाइनरी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. 

आग लगने की दूसरी घटना

पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में अप्रैल से लेकर अब तक आग लगने की यह दूसरी घटना हुई है. इससे पहले रिफाइनरी के उद्घाटन तारीख (21 अप्रैल) से ठीक एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को HPCL की राजस्थान रिफाइनरी के सीडीयू यूनिट में भीषण आग लगी थी. जिसके बाद रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था. 

20 अप्रैल को भी लगी थी आग

उस समय लगी आग के वजह वैक्यूम रेजिड्यू एक्सचेंजर की इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पॉइंट से रिसाव माना गया था. 20 अप्रैल की आग की घटना के बारे में HPCL ने बताया कि विस्तृत जांच से प्रारंभिक आकलन की पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित थी, जिससे केवल 6 एक्सचेंजर और उनसे संबंधित सहायक उपकरण प्रभावित हुए.

Latest and Breaking News on NDTV

04 जुलाई को पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बाद में रिफाइनरी में सबकुछ सही होने के बाद पिछले महीने 04 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया. लोकार्पण 40 दिन में ही फिर रिफाइनरी की CDU में आग लग गई. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

यह भी पढे़ं-

बालोतरा से पचपदरा नई रेल लाइन पर बड़ा फैसला, फाइनल लोकेशन सर्वे को रेलवे से मिली मंजूरी

राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में आग से कितना नुकसान? कब शुरू होगी यूनिट; HPCL ने दिए जरूरी सवाल के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close