विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी परिसर में होगा लोकार्पण समारोह, सीएम भजनलाल ने तैयारियों का लिया जायजा

राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर एक बार फिर से तैयारी जोरों पर हैं. पीएम मोदी 04 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे. इससे पहले लोकर्पण से ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने की वजह से कार्यक्रम टाल दिया गया था.

पचपदरा रिफाइनरी परिसर में होगा लोकार्पण समारोह, सीएम भजनलाल ने तैयारियों का लिया जायजा
पचपदरा रिफाइनरी परिसर में ही होगा लोकार्पण समारोह,

राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह की तैयारी फिर से तेज हो गई है. पीएम मोदी के 04 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी पहुचे. जहां पर 4 जुलाई को प्रस्तावित लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में HRRL के अधिकारियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से फीडबैक लिया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की.

सीएम ने ली समीक्षा बैठक

सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और लोकार्पण समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके. मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पचपदरा पहुंचे. मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घण्टे तक रिफाइनरी परिसर में बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लोकार्पण समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों की जानकारी ली. 

Latest and Breaking News on NDTV

सांभरा आशापुरा माता मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री

रिफाइनरी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी के पास स्थित सांभरा आशापुरा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रिफाइनरी की सफलता व प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की. इस अवसर पर राजस्थान रिफाइनरी में तैयार किए गए उत्पाद का सैंपल भी मां आशापुरा को समर्पित किया. इसको रिफाइनरी परियोजना के शुभारंभ और प्रदेश की उन्नति का प्रतीक माना गया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में एक ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है, जिसका प्रदेश को कई वर्षों से इंतजार था. उन्होंने कहा कि ये राजस्थान के भाग्य को बदलने वाली रिफाईनरी है, युवाओं को रोजगार देने वाली रिफाइनरी है. इस रिफाइनरी से प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा. पचपदरा रिफाइनरी केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक विकास का नया अध्याय है. इसके शुरू होने से क्षेत्र में उद्योग, व्यापार और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा.

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण समारोह रिफाइनरी परिसर के अंदर ही आयोजित किया जाएगा. पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रमों की तुलना में इस बार आयोजन को संक्षिप्त रखा गया है और किसी सार्वजनिक जनसभा का आयोजन नहीं होगा. कार्यक्रम में सीमित संख्या में अतिथियों की मौजूदगी रहेगी, जबकि प्रदेशभर के जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक लोगों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम का राज्यभर में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ताकि आमजन भी ऐतिहासिक लोकार्पण के साक्षी बन सकें.

यह भी पढे़ं- मासिक भत्ता, लोन की फैसिलिटी... MSME डे पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com