विज्ञापन

VVIP पास भी बेअसर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने गेट पर रोका; वीडियो वायरल

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ा असर दिखा. वीवीआईपी पास होने के बावजूद भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी को पुलिस ने प्रवेश से रोका. मंत्री के दखल के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिल सकी.

VVIP पास भी बेअसर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने गेट पर रोका; वीडियो वायरल
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी.

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही सभी प्रकार के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे. इसी दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. सुरक्षाकर्मियों ने समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए उन्हें गेट पर ही रोक दिया.

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री

गेट पर रोके जाने के बाद श्रवण सिंह बागड़ी ने सुरक्षाकर्मियों को समझाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि वे इस मामले में राज्य मंत्री के.के. विश्नोई और जिले के एसपी से संपर्क कर रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थकों ने पुलिस के रवैये पर कड़ा एतराज जताया. समर्थकों का तर्क था कि यदि पास पर कोई समय सीमा अंकित नहीं थी तो उन्हें अंदर जाने से क्यों रोका जा रहा है.

तकरीबन आधे घंटे तक चली इस गहमागहमी और मंत्री के.के. विश्नोई के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन का रुख थोड़ा नरम हुआ. उच्च अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए श्रवण सिंह बागड़ी को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति दे दी. हालांकि इस घटना में महामंत्री तो अंदर पहुंच गए लेकिन उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि अब काफी देर हो चुकी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वीवीआईपी पास होने के बाद भी भाजपा के वरिष्ठ नेता को पुलिस के साथ बहस करनी पड़ रही है. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में सुरक्षा प्रोटोकॉल और नेताओं के प्रति पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

यह भी पढ़ें- 

झालावाड़: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया वन अधिकारी, ACB के एक्शन से मचा हड़कंप!

चोरी के ताने में डकैत जगन गुर्जर की हुई हत्या, पुलिस पूछताछ में विष्णु ने किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com