सौरभ कुमार मीणा
राजस्थान का करौली जिला मेरा पैतृक स्थल है. कॉलेज तक की शिक्षा राजस्थान में करने के बाद दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की यात्रा शुरू की. देश के अग्रणी पत्रकारिता संस्थान से इस पेशे की बारीकियों को समझा है. वर्तमान में, मैं एनडीटीवी (NDTV) के साथ एक पत्रकार के रूप में जुड़ा हूं, जहां पिछले दो वर्षों से राजस्थान के अतिरिक्त बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण हाइपरलोकल खबरों को कवर कर रहा हूं. मुद्दों को पूरी निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता तक पहुंचना मेरी प्राथमिकता है. राजनीति, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक जगरुकताओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार करने में मुझे विशेष रुचि है.
-
खामेनेई की आखिरी विदाई में ये मास्क लगाए कौन दिख रहा है?
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के मौके पर उनके बेटे और मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने एक बड़ा दिया था. उन्होंने कहा था कि ईरान की जनता अपने शहीदों के खून का बदला चाहती है.
- जुलाई 11, 2026 23:27 pm IST
- Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
ग्रेटर नोएडा में दोस्तों के साथ नहाने गया 10 साल का मासूम नहर में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव
ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में प्यावली गंगनहर में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. करीब 24 घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया.
- जुलाई 11, 2026 22:54 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
शिलांग: कुएं के पानी को जनरेटर से निकाल रहे थे बाहर, जहरीले धुएं से घुटकर हुई पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलांग में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. निर्माणाधीन स्थल पर कुएं से पानी निकालते समय जहरीले धुएं की चपेट में आए मजदूरों को बचाने पहुंचे दो भाई भी काल का शिकार बन गए.
- जुलाई 11, 2026 22:10 pm IST
- Reported by: रतनदीप चौधरी, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
पाकिस्तान से रची गई अंबाला स्टेशन ब्लास्ट की साजिश! NIA ने शहजाद भट्टी समेत 8 लोगों पर पेश की चार्जशीट
हरियाणा के अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट मामले में NIA ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी की भूमिका सामने आई है. एजेंसी ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.
- जुलाई 11, 2026 20:32 pm IST
- Reported by: मुकेश सिंह सेंगर, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
हाथ उखड़ जाएगा भइया... चिल्लाता रहा मोबाइल चोर, यात्रियों ने 9 KM तक ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा
बिहार के खगड़िया में चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले युवक को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. युवक ट्रेन की खिड़की से लटका रहा और मानसी से खगड़िया तक यात्रियों की पकड़ से नहीं छूट सका.
- जुलाई 11, 2026 20:01 pm IST
- Reported by: प्रभाकर कुमार, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
थार से ATM मशीन को उखाड़ ले गए बदमाश, ओडिशा से आया हैरान करने वाला वीडियो
ओडिशा के बालेश्वर जिले में बदमाशों ने देर रात थार से एक ATM को उखाड़कर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
- जुलाई 11, 2026 19:20 pm IST
- Reported by: देव कुमार घोष, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
"नरोत्तम मिश्रा की टिकट क्या कटी, BJP की पोल खुल गई", पवन खेड़ा का भाजपा के आपसी विवाद पर तंज
दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा में मचे घमासान पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर भाजपा के अनुशासन और आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा है.
- जुलाई 11, 2026 17:49 pm IST
- Reported by: NDTV News Desk, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
बुद्धेश्वर मंदिर से गायब हो रहे थे घंटे, लोगों ने सेवादार को रंगे हाथों पकड़ा; जांच शुरू
लखनऊ के प्राचीन बुद्धेश्वर मंदिर में घंटा चोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है. स्थानीय लोगों ने एक युवक को घंटा ले जाते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी मंदिर में सेवादार बताया जा रहा है और मामले की जांच जारी है.
- जुलाई 11, 2026 16:39 pm IST
- Reported by: विवेक शाही, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे और कैश मिलाकर 35 करोड़ बरामद
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में विजिलेंस ने रिटायर्ड ARTO ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति, भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी बरामद की है.
- जुलाई 11, 2026 16:37 pm IST
- Reported by: विवेक शाही, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र के नए निर्देश, जानिए कब खड़ा होना जरूरी और किन मौकों पर होगा गायन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्य गीत को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इनमें बताया है कब खड़े होना है. साथ में सही उच्चारण करना है और किन सरकारी समारोहों में इसका उपयोग किया जाएगा और कहां नहीं किया जाएगा.
- जुलाई 11, 2026 16:35 pm IST
- Reported by: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, Edited by: सौरभ कुमार मीणा, Press Trust India
-
दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! आदर्श नगर स्टेशन पर रुकेंगी 2 अहम ट्रेनें, जानिए पूरा अपडेट
दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है, जिससे हिमाचल और पंजाब के धार्मिक स्थलों तक पहुंचना पहले से आसान होगा.
- जुलाई 11, 2026 16:13 pm IST
- Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
राम मंदिर में VIP पास का पूरा खेल: किसे है अधिकार, कैसे बनता है पास और कौन कर सकता है सिफारिश?
अयोध्या राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास को लेकर नया विवाद चर्चा में है. चढ़ावा विवाद के बीच कुछ ट्रस्ट पदाधिकारियों के पास जारी करने के अधिकार वापस लिए गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर राम मंदिर में वीआईपी पास का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है.
- जुलाई 11, 2026 15:43 pm IST
- Reported by: रनवीर सिंह, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
शरद पवार ने की अब देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, पहले कर चुके एकनाथ शिंदे से मीटिंग
महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है. फडणवीस सरकार द्वारा दो अहम शर्तें हटाने के फैसले का शरद पवार ने स्वागत किया है. इसके साथ ही उन्होंने रोहित पवार और किसान संगठनों के आंदोलन की भी सराहना की है.
- जुलाई 11, 2026 12:22 pm IST
- Reported by: NDTV News Desk, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
450 करोड़ की 1.5 लाख वर्ग मीटर जमीन पर चला बुल्डोजर, अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया. बुल्डोजर अभियान में कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए.
- जुलाई 10, 2026 23:54 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
असम के जोरहाट में 24 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, हंगामे के बीच मीडिया से अभद्रता का आरोप
असम के जोरहाट में कथित प्रतिबंधित मांस की बरामदगी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, पत्रकारों से कथित अभद्रता और एक गिरफ्तारी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है.
- जुलाई 10, 2026 23:19 pm IST
- Edited by: सौरभ कुमार मीणा