विज्ञापन

AIIMS से पढ़ाई, अब UPSC में नंबर-1: अनुज अग्निहोत्री ने कोटा की पढ़ाई और अनुशासन की बताई बड़ी भूमिका

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया. मेडिकल पढ़ाई के बाद प्रशासनिक सेवा का सपना पूरा करने वाले अनुज की सफलता से पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है.

AIIMS से पढ़ाई, अब UPSC में नंबर-1: अनुज अग्निहोत्री ने कोटा की पढ़ाई और अनुशासन की बताई बड़ी भूमिका
चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया.

Rajasthan News: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ की परमाणु नगरी रावतभाटा होनहार छात्र Anuj Agnihotri ने Union Public Service Commission Examination में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया है. इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. परिवार और परिचितों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. अनुज की सफलता ने न सिर्फ रावतभाटा बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है.

परिवार ने साझा की बेटे की मेहनत की कहानी

अनुज के पिता कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री ने बताया कि बेटे की प्रतिभा बचपन से ही दिखाई देने लगी थी. उन्होंने याद करते हुए कहा कि जब अनुज पढ़ाई के लिए कोटा गया था तब वहां के एक प्रिंसिपल ने ही कह दिया था कि यह बच्चा आगे चलकर बड़ा मुकाम हासिल करेगा. पिता के अनुसार अनुज शुरू से ही अनुशासित और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है.

अनुज की मां ने भी बेटे की सफलता को पूरे परिवार की मेहनत बताया. उन्होंने कहा कि बेटे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए इसलिए उन्होंने खुद भी सामाजिक मेलजोल कम कर दिया था. दिन रात की मेहनत और परिवार के सहयोग ने आज यह मुकाम दिलाया है.

कोटा के अनुभव को बताया महत्वपूर्ण

अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय कोटा के शिक्षकों और वहां मिले अनुभव को भी दिया. उन्होंने कहा कि कोटा का प्रतिस्पर्धी माहौल उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा. साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से अपील की कि वे अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें.

मेडिकल की पढ़ाई के बाद प्रशासनिक सेवा का लक्ष्य

अनुज का शैक्षणिक सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा पास कर All India Institute of Medical Sciences में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया. दो बार चयन होने के बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम हासिल किया.

अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी

एनडीटीवी से बातचीत में अनुज ने कहा कि जीवन में बड़ी सफलता पाने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है. उन्होंने बताया कि लक्ष्य तय करके ईमानदारी और निरंतर मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

स्कूल शिक्षकों ने जताई खुशी

अनुज ने रावतभाटा के जिस स्कूल से पढ़ाई की वहां के शिक्षक भी उनकी सफलता से बेहद खुश हैं. स्कूल के शिक्षक Dr BL Chaudhary ने बताया कि अनुज बचपन से ही पढ़ाई में तेज था. उन्होंने कहा कि मजबूत स्कूल शिक्षा ही किसी भी छात्र की सफलता की असली नींव होती है.

यह भी पढ़ें- अनोखा मामला, BSF जवान 22 साल पहले छुट्टी लेने पर हुआ था बर्खास्त, अब राजस्थान हाई कोर्ट ने ऑडर्र VRS में बदला

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close