विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

जयपुर: 9 मार्च से आमेर के मावठा झील में शुरू होगी बोटिंग, जानें क्या रहेगा पर्यटकों के लिए किराया 

राजस्थान में जयपुर के आमेर में 9 मार्च से मावठा झील में बोटिंग सेवा शुरू होगी. पर्यटक शिकारा, पैडल और स्पीड बोट का आनंद ले सकेंगे. अलग-अलग बोटिंग दरें तय की गई हैं और बच्चों के लिए टिकट में विशेष छूट भी दी जाएगी. रिपोर्ट- रोहन शर्मा

जयपुर: 9 मार्च से आमेर के मावठा झील में शुरू होगी बोटिंग, जानें क्या रहेगा पर्यटकों के लिए किराया 
राजस्थान में जयपुर के आमेर में 9 मार्च से मावठा झील में बोटिंग सेवा शुरू होगी

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Amer Fort के सामने स्थित खूबसूरत Maota Lake में 9 मार्च से पर्यटकों के लिए बोटिंग सेवा शुरू होने जा रही है. इस नई सुविधा से आमेर आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक झील में नौकायन करते हुए किले की भव्यता को करीब से देख सकेंगे.

पर्यटन विभाग के निदेशक Madhav Sharma ने बताया कि बोटिंग सेवा का संचालन अनुबंध के तहत Jasraj Infra को सौंपा गया है. इस पहल से आमेर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

पर्यटकों को मिलेंगे कई बोटिंग विकल्प

कंपनी के प्रमुख कपिल कछावा के अनुसार झील में पर्यटकों के लिए कई तरह की बोटिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इनमें शिकारा बोट, पैडल बोट, स्पीड बोट और एक्वा साइकिल जैसे विकल्प शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

शिकारा बोट शांत वातावरण में सुकून भरी सैर का अनुभव देगी जबकि स्पीड बोट रोमांच पसंद पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनेगी. वहीं पैडल बोट और एक्वा साइकिल परिवार और युवाओं के बीच लोकप्रिय रहने की संभावना है. झील के शांत जल में घूमते हुए पर्यटक आमेर किले की ऐतिहासिक वास्तुकला और आसपास की पहाड़ियों का सुंदर नजारा देख सकेंगे.

बोटिंग की तय की गई दरें

पर्यटन विभाग ने बोटिंग के लिए अलग-अलग दरें तय की हैं.

पेडल बोट (4 सीटर, 30 मिनट) – भारतीय 200 रुपये, विदेशी 400 रुपये

स्पेशल पेडल बोट (2 सीटर, 30 मिनट) – भारतीय 300 रुपये, विदेशी 600 रुपये

इलेक्ट्रिक मोटर बोट (20 मिनट) – भारतीय 400 रुपये, विदेशी 800 रुपये

इलेक्ट्रिक लग्ज़री मोटर बोट लोकगीत और संगीत के साथ (30 मिनट) – भारतीय 800 रुपये, विदेशी 1600 रुपये

शिकारा राइड (30 मिनट) – भारतीय 500 रुपये, विदेशी 1000 रुपये

स्पेशल शिकारा राइड (45 मिनट) – भारतीय 700 रुपये, विदेशी 1400 रुपये

स्पीड बोट प्रति चक्कर – भारतीय 400 रुपये, विदेशी 800 रुपये

बच्चों को मिलेगी विशेष छूट

बोटिंग टिकट में बच्चों के लिए विशेष रियायत भी रखी गई है. 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों को भारतीय पर्यटकों के लिए 50 प्रतिशत शुल्क देना होगा जबकि 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- कौन हैं UPSC टॉपर राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री? जोधपुर-कोटा में पढ़ाई...पापा करते हैं यह काम, जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com