विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

जयपुर की फिरदौस मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान छज्जा गिरा, करीब 20 लोग घायल

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को फिरदौस मस्जिद का छज्जा गिरने से जुमे की नमाज के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए. प्रशासन ने तुरंत मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. 

जयपुर की फिरदौस मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान छज्जा गिरा, करीब 20 लोग घायल
जयपुर में शुक्रवार को फिरदौस मस्जिद का छज्जा गिरा.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी. फिरदौस मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए पहुंचे लोगों पर अचानक छज्जा गिर पड़ा. यह हादसा तब हुआ जब मस्जिद में भारी भीड़ थी और सभी लोग प्रार्थना में लीन थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छज्जे के गिरने से अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करने लगे.  

घायलों की मदद

इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है लेकिन सभी की जान बच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को निकटतम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और वे अब खतरे से बाहर हैं.  

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की. अधिकारियों ने मस्जिद की जांच शुरू कर दी है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

हादसे में करीब 20 लोग हुए घायल

पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने बताया कि यह घटना फिरदौस मस्जिद में नमाज के थोड़ी देर बाद हुई. नमाज के बाद लोग निकलने ही वाले थे कि दीवार गिर गई.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “ मस्जिद की इमारत की पहली मंजिल पर एक गैलरी की चार-पांच फुट की दीवार अचानक गिर गई और ईंटें उन लोगों पर गिर गईं जो नमाज के बाद निकलने वाले थे. इस हादसे में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया. उनमें से कुछ को एसएमएस अस्पताल भेजा गया.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए और उनमें से अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. उन्होंने कहा, “छह लोग अब भी दो अस्पताल में भर्ती हैं
 

यह भी पढ़ें-

क्या कोई आपकी 'प्राइवेट' फोटो लीक करने की दे रहा है धमकी? अब घबराएं नहीं, सोशल मीडिया पर डालते ही खुद हो जाएगी ब्लॉक

' कांग्रेस ने दी निशुल्क जमीन', कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास पर बोले पूर्व CM गहलोत बोले- केंद्र की लेटलतीफी से अटका रहा प्रोजेक्ट

Sanatan Premier League: हाथ में माला और मैदान में बल्ला, अनिरुद्धाचार्य से प्रदीप मिश्रा तक, SPL में चौके-छक्के लगाएंगे बड़े संत

Rajasthan: खेत में बैठक, रिश्तेदार की बंदूक से चली गोली...बानसूर के 22 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com