विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

Rajasthan: खेत में बैठक, रिश्तेदार की बंदूक से चली गोली...बानसूर के 22 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की गई जान

Rajasthan News: बानसूर इलाके के मुगलपुर गांव में कल देर रात खेत में दो-तीन लोग बैठे थे. इनमें से किसी एक के हाथ से चली गोली ने दूसरे की जान ले ली.

Rajasthan: खेत में बैठक, रिश्तेदार की बंदूक से चली गोली...बानसूर के 22 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की गई जान
गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की मौत
NDTV

Kotputli Firing News: राजस्थान के कोटपुतली जिले के बानसूर इलाके के मुगलपुर गांव में कल देर रात (गुरुवार) फायरिंग का मामला सामने आया है. इस घटना में घायल हरसोरा थाने के हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

दोस्तों के साथ खेत में बैठा तभी लगी गोली

थाना प्रभारी जनमेजा राम ने बताया कि बानसूर अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला कि बीते गुरुवार देर रात बानसूर के मुगलपुर गांव में एक खेत में दो-तीन लोग बैठे थे. इनमें महेश गुर्जर और उसका रिश्तेदार चेतन उर्फ ​​काली भी थे.  चेतन के हाथ में हथियार था, जो अचानक चल गया और उसकी गोली सीधे महेश के पेट में जा लगी. जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए बानसूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर के निम्स अस्पतालमें  रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर DSP मेघा गोयल ने बताया कि मृतक महेश गुर्जर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 22 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. लेकिन चूंकि मामला जान के नुकसान से जुड़ा है, इसलिए पूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिसमें यह भी जांच की जा रही है कि गोली किन हालात में चली. फिलहाल पुलिस आज (शुक्रवार) बॉडी का पोस्टमार्टम करवाएगी, फिर केस से जुड़ी हर बात की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में आज डिस्टर्ब्ड एरियाज प्रोटेक्शन बिल पर फैसला, सदन में टकराव के आसार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com