विज्ञापन

चोरी के ताने में डकैत जगन गुर्जर की हुई हत्या, पुलिस पूछताछ में विष्णु ने किया खुलासा

अजमेर जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या मामले में आरोपी विष्णु गुर्जर ने खुलासा किया कि आखिर किस कारण उसने इतनी बेरहमी से बीहड़ों के डकैत की हत्या की.

चोरी के ताने में डकैत जगन गुर्जर की हुई हत्या, पुलिस पूछताछ में विष्णु ने किया खुलासा
jagan gurjar murder Case
NDTV

Dacoit Jagan Gurjar Murder Case: अजमेर जेल में 29 जून को हुए बहुचर्चित डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद से माहौल लगातार गरमा रहा है. जगन गुर्जर के परिवार वाले लगातार हत्या को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे है. वही इस हत्या के आरोपी विष्णु जाट से लगातार मामले को लेकर पूछताछ चल रही है, जिसमें आए दिन नए खुलासे हो रहे है. इसी कड़ी में पुलिस ने बताया कि विष्णु जाट ने खुलासा किया कि आखिर किस कारण उसने  जगन गुर्जर की बेरहमी से हत्या की.

 जगन गुर्जर के चिढ़ाने से बदले की आग में चल रहा था विष्णु

मामले पर जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विष्णु जाट ने बताया कि आरोपी विष्णु जाट के खिलाफ ज्यादातर मामले चोरी के दर्ज थे. इसी बात का फायदा उठाकर डकैत जगन गुर्जर उसे जेल में अक्सर सबके सामने "चोट्टा चोर" कहकर चिढ़ाता और जलील करता था. लगातार हो रहे इस अपमान से विष्णु के भीतर बदले की आग सुलग रही थी, जिसके बाद उसने जगन को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची.

FM की आवाज तेज कर गमछे से घोंटा गला

साजिश के  मुताबिक, विष्णु ने 29 जून की सुबह करीब 11 बजे विष्णु जाट को सही मौका मिला. उसने बैरक में लगे सार्वजनिक एफएम (FM) की आवाज को बेहद तेज कर दिया, ताकि जगन के चीखने-चिल्लाने की आवाज बैरक से बाहर न जा सके और कोई अन्य कैदी मदद के लिए न आ पाए. इसके बाद विष्णु ने अपने गमछे से जगन गुर्जर का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी पुलिस रिमांड पर

वही मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आज यानी शनिवार को पुलिस ने आरोपी  विष्णु जाट को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि मामले की  गहनता से जांच जारी है और हाई सिक्योरिटी जेल में बंद अन्य कैदियों से पूछताछ के लिए भी न्यायालय से अनुमति ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री, आरोपी विष्णु जाट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com