विज्ञापन

सीकर में सीवरेज की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, रात 2 बजे तक जुटी रही सिविल डिफेंस की टीम

सीकर में सीवरेज की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. सूचना मिलने पर जयपुर से एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई.

सीकर में सीवरेज की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, रात 2 बजे तक जुटी रही सिविल डिफेंस की टीम
सीकर में सीवरेज की खुदाई के दौरान मजदूर की मौत.

सीकर शहर के पिपराली रोड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सीवरेज के सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान मजदूर की मौत हो गई. आदर्श गर्ल्स निजी हॉस्टल के पास सीवरेज के सेफ्टी टैंक के लिए करीब 20 फीट सेफ्टी टेंक खोदा जा रहा था. उसी दौरान मिट्टी धंसने से सिंकदर अली (28) दब गया. करीब 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, उसके बाद रात करीब 2 बजे मजदूर के शव को बाहर निकाला गया. मृतक के शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और रविवार (9 अगस्त) को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है.

रात 2 बजे तक जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

जयपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में मोर्चा संभाला. रेस्क्यू के दौरान कुई की मिट्टी बार-बार धंस रही थी, जिसके चलते टीम के सामने मजदूर तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना रहा. सिविल डिफेंस की टीम रात करीब 2 बजे तक जुटी रही. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, उद्योग नगर थानाअधिकारी राजेश बुडानिया सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और ऑपरेशन की निगरानी की. 

SDRF और सिविल डिफेंस की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक जारी रहा.

SDRF और सिविल डिफेंस की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक जारी रहा.

मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए पाइप का इस्तेमाल

सिविल डिफेंस की टीम ने लोहे के पाइप के जरिए मिट्टी के कटाव को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद रेस्क्यू टीम को नीचे पहुंचकर शव तक जाने में मदद मिली. सिविल डिफेंस के कैलाश मीणा टैंक के भीतर गए और शव को बाहर निकाला. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close