विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट पर AI की मदद से हाइटेक ठगी, फर्जी ID बनाकर नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठे; पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30 लोगों से 10 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला किरण सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला गूगल जेमिनी AI का उपयोग कर फर्जी एयरपोर्ट पास बनाती थी.

जयपुर एयरपोर्ट पर AI की मदद से हाइटेक ठगी, फर्जी ID बनाकर नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठे; पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
आरोपी महिला
NDTV

Jaipur International Airport News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला एयरपोर्ट पर नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करती थी. उसके पास से चार लोगों के फर्जी कार्ड और करीबन 30 लोगों के आधार कार्ड व फार्म मिले है.

तकनीकी मदद से तैयार किए फर्जी आईकार्ड

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार, आरोपी किरण सैनी ने ठगी को अंजाम देने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. वह गूगल जेमिनी (AI) की मदद से AIASL कंपनी के आईडी कार्ड्स को एडिट करती थी और उन्हें 'एयरपोर्ट एंट्री पास' (AEP) जैसा लुक देकर फर्जी कार्ड तैयार करती थी. इन फर्जी कार्ड्स को दिखाकर वह बेरोजगार युवाओं को यकीन दिलाती थी कि उनकी नौकरी लग गई है.

9-10 लाख रुपये की ठगी का खुलासा

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किरण अब तक 30 से अधिक लोगों से नौकरी के नाम पर करीब 9 से 10 लाख रुपये वसूल चुकी है. वह जयपुर एयरपोर्ट पर पहले काम कर चुकी थी, इसलिए उसे वहां की कार्यप्रणाली और एंट्री-एग्जिट की अच्छी जानकारी थी, जिसका उसने दुरुपयोग किया.

पुलिस की कार्रवाई 

 यह कार्रवाई एडीसीपी आलोक सिंगल के सुपरविजन में सीआई रूपनारायण और  उनकी टीम ने इस ठगी का पर्दाफाश किया है. फिलहाल पुलिस ने आगे की कर्रवाई को लेकर बताया कि महिला को गिरफ्तार कर उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके साथ साथ इस ठगी में और कौन- कौन शामिल है.

यह भी पढ़ें; सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नाबालिग का शव, मुंह से निकल रहा था झाग; इलाके में फैली दहशत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close