विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2025

Rajasthan: शादी के एक दिन बाद ही भागने की फिराक में थी लुटेरी दुल्हन, आधी रात को पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा

Jaipur Looteri Dulhan News: राजस्थान की गुलाबी नगरी के जयपुर ग्रामीण में लुटेरी दुल्हन के गैंग का पर्दाफाश हुआ है. जो अपने गिरोह के साथ अंधेरी रात में गाड़ी में भागने की फिराक में थी.

Rajasthan: शादी के एक दिन बाद ही भागने की फिराक में थी लुटेरी दुल्हन, आधी रात को पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा
प्रतीकात्म तस्वीर

Rajasthan Looteri Dulhan News: राजस्थान में जयपुर ग्रामीण के रेनवाल इलाके के भादवा गांव में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के एक युवक द्वारा दिल्ली-ग्वालियर से लाई गई युवती ने शादी के तुरंत बाद भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया.

 शादी के एख दिन बाद ही भागने की फिराक में थी 

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही लड़की शादी के बाद दुल्हन बनकर ससुराल आई, उसी रात उसने वहां से भागने की योजना बनानी शुरू कर दी. करीब आधी रात को जब एक साथ कई गाड़ियां गांव में आईं, तो परिवार और गांव वालों का शक बढ़ गया. जिसके चलते उन्होंने दुल्हन पर नजर रखनी शुरू कर दी. जैसे ही वह ससुराल वालों को धोखा देकर भागने की कोशिश करती दिखी, गांव वाले तुरंत सतर्क हो गए और इलाके की घेराबंदी कर दी.

 पकड़ने के चक्कर में बदमाशों, ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के बीच झड़प हो गई

इस बीच, गांव में आई दो गाड़ियों में सवार उसके गिरोह के सदस्य भी पकड़े गए. लेकिन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में  बदमाशों , ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के बीच झड़प हो गई. जिसमें ग्रामीणों ने गुस्से में गाड़ियों में तोड़फोड़ की. साथ ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

शादी के नाम पर लोगों को ठगने का करता है काम

सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गिरोह के कुछ सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है. फ़िलहाल, दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत या मामला दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन पुलिस जांच जारी है, पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह पूरा गिरोह शादी के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता है. स्थानीय लोगों ने माँग की है कि ऐसे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीण इस तरह की ठगी का शिकार न हों.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर भारी बारिश में खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं पर बरसाईं लाठियां,  बचाने के लिए चिखती रही महिलाएं  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com