Rajasthan: झुंझुनू में शादी से पहले दूल्हे ने मांगी फॉर्च्यूनर, मचा बवाल, आधी बारात छोड़कर भागा

Rajasthan News: झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के भोड़की गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लड़की के घर में बैठे आधे बाराती
NDTV

Jhunjhunu News: रजस्थान में झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के भोड़की गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी से ठीक पहले एक दूल्हा सिर्फ इस वजह से मंडप से उठकर भाग गया क्योंकि उसे दहेज में मनपसंद गाड़ी नहीं मिली. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पाटन निवासी रमेश कुमार के बेटे नीतीश का रिश्ता करीब तीन महीने पहले भोड़की की निधि के साथ तय हुआ था. तय समय पर शादी की सभी रस्में और लेन-देन भी संपन्न हो चुके थे. 7 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार धूम-धाम से बारात भोड़की पहुंची. लड़की पक्ष ने बारात का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया और जयमाला की रस्म भी खुशी-खुशी संपन्न हो गई.

Advertisement

दहेज में की फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग

लेकिन इसी बीच, दूल्हा नीतीश ने अचानक लड़की पक्ष से दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग रख दी. लड़की के पिता ने जब अपनी आर्थिक असमर्थता जताई और यह मांग मानने से इनकार कर दिया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. गाड़ी की मांग को लेकर दोनों पक्षों में बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.

आधी बारात छोड़कर भागा दूल्हा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. लालची दूल्हा नीतीश, गाड़ी न मिलने से नाराज होकर आधी बारात लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि आधी बारात लड़की के घर में ही रह गई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से लड़की पक्ष सकते में आ गया और पूरे गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लालची लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए.

यह भी पढ़ें: RAS 2024 मुख्य परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, 72 घंटे से अधिक समय से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

Topics mentioned in this article