विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

Rajasthan: RAS 2024 मुख्य परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, 48 घंटे से अधिक समय से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

Rajasthan News: आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगित करने की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में धरना दे रहे अभ्यर्थियों का आज लगातार तीसरा दिन है. वे करीब 48 घंटे से भूख हड़ताल पर हैं.

Rajasthan: RAS 2024 मुख्य परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, 48 घंटे से अधिक समय से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभियर्थी
NDTV

RAS Mains Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगित करने और वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है. राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा, जबकि कल (शनिवार) से शुरू हुई भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है.

भूख हड़ताल पर 7 अभ्यर्थी, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा रोष

राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट पर पिछले 72 घंटों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे 7 अभ्यर्थी अब 48 घंटों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं. शुरुआत में इसे केवल धरने के तौर पर रखा गया था, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें यह कड़ा रुख अपनाना पड़ा है.अब उन्हें समर्थन देने के लिए सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हो रहे हैं. इन सभी द्वारा परीक्षा के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है.

क्या हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें?

अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछली RAS परीक्षा का अंतिम परिणाम अभी तक नहीं आया है. इस कारण बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी इस बार परीक्षा दे रहे हैं जो पिछले परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.इससे आशंका है कि कई विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में चयनित हो सकते हैं, जिससे कुछ अन्य विद्यार्थियों की सीट खराब हो सकती है. इसलिए उनकी प्रमुख मांग है कि परीक्षा की तारीख कम से कम 3 महीने आगे बढ़ाई जाए. इसके साथ ही, वे RPSC से एक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य की परीक्षाओं को लेकर स्पष्टता रहे.

विधायकों का मिला समर्थन, सरकार पर दबाव बढ़ा

अभ्यर्थियों के समर्थन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, मंत्री हीरालाल नागर, किरोड़ी लाल मीणा समेत करीब 40 विधायक मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं. यह दर्शाता है कि छात्रों की मांगों को राजनीतिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है, जिससे सरकार पर परीक्षा की तारीख बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है.

17-18 जून को होनी है मुख्य परीक्षा

गैरतलब है कि RAS मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 17-18 जून को होना निर्धारित है. फिलहाल इसकी तारीख बढ़ाने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि अगर परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाती है तो वे परीक्षा का बहिष्कार करेंगे. इस स्थिति में RPSC और सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Ajmer: कैदी को जेल से बाहर रखने के लिए परिजनों ने बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, खुलासे के बाद पुलिस के उड़े होश
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com