विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2025

कोटा में एक युवक ने आधी रात को अपनी महिला मित्र के सिर में मारी गोली , स्कूटी पर बैठे थे एक साथ दोनों

kota News: कोटा जिले के आरके पुरम थाना इलाके में एक युवक द्वारा महिला को गोली मारने की घटना सामने आई है. जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

कोटा में एक युवक ने आधी रात को अपनी महिला मित्र के सिर में मारी गोली ,  स्कूटी पर बैठे थे एक साथ दोनों
प्रतीकात्म तस्वीर
Meta (AI)

Kota Crime News:   राजस्थान के कोटा जिले के आरके पुरम थाना इलाके में एक युवक द्वारा महिला को गोली मारने की घटना सामने आई है. जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना बीती देर रात वन विभाग कार्यालय के पास हुई. जहां एक महिला को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली. जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि महिला वकील को गंभीर हालत में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दोनों एक साथ स्कूटर पर घूमने जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, आरके पुरम इलाके में देर रात करण गुर्जर नाम का युवक अपनी महिला वकील दोस्त के साथ स्कूटी से मुकुंदरा रोड जा रहा था. उसकी महिला दोस्त स्कूटी चला रही थी जबकि करण पीछे बैठा था. इसी दौरान अचानक किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर करण ने पिस्तौल निकाली, उसके सिर पर तान दी और ट्रिगर दबाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.

लड़के की मौत, लड़की की हाल गंभीर

गोली की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे. दोनों को लहूलुहान देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में जानकारी देते हुए डिप्टी मनीष शर्मा ने बताया कि फिलहाल केस की जांच की जा रही है. साथ ही घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. जिससे तहकीकात को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: सावन के महीने में जानिए 1 हजार साल पुराने शिवालय के बारे में, औरंगजेब की सेना ने किया था खंडित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com