विज्ञापन
This Article is From May 05, 2024

देओल ब्रदर की पिता धर्मेंद्र से शिकायत, बोले, 'हम दोस्त बनकर कुछ कहते हैं तो आप पापा बन जाते हो'

शो में सनी और बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ बॉन्डिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान भाईयों ने कहा कि पापा के साथ जब वो दोस्तों वाली बात करनी शुरू करते हैं, तो वो पापा बन जाते हैं और एक पिता की तरह जवाब देते है, जबकि वो उनसे दोस्त की तरह चर्चा कर रहे होते हैं. 

देओल ब्रदर की पिता धर्मेंद्र से शिकायत, बोले, 'हम दोस्त बनकर कुछ कहते हैं तो आप पापा बन जाते हो'
सनी देओल, बॉबी देओल (फाइल फोटो)

Deol Brothers: नेटफिलिक्स शो द ग्रे इंडियन कपिल शर्मा शो में नए एपीसोड में मेहमान बनकर आए देओल ब्रदर सनी देओल और बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र को लेकर खुलासा किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. शो पर हंसी मजाक सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ उनके रिश्तों को लेकर चर्चा करते हुए सनी ने ऐसी बातें कहीं कि लोगों की हंसी छूट गई.

शो में सनी और बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ बॉन्डिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान भाईयों ने कहा कि पापा के साथ जब वो दोस्तों वाली बात करनी शुरू करते हैं, तो वो पापा बन जाते हैं और एक पिता की तरह जवाब देते है, जबकि वो उनसे दोस्त की तरह चर्चा कर रहे होते हैं. 

सनी देओल ने कहा, घर में बहू के आने के बाद से दुनिया बदल गई

इस दौरान शो में बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि कैसे उनकी बहू के आने के बाद से घर में बहुत पॉजिटिव वाइब महसूस हुई. सनी ने कहा कि पहले रॉकी रानी, फिर गदर इसके बाद एनिमल...ऐसा लग रहा था कि कहीं से रब खुद आ गया है हमारे साथ. इमोशनल बातों के अलावा दोनों ने खूब मस्ती और पापा धर्मेंद्र के साथ अपनी बॉन्डिंग भी शेयर की.

पिता धर्मेंद्र के साथ कैसे हैं सनी-बॉबी के रिश्ते

सनी देओल ने पापा धर्मेंद्र के साथ अपने बॉन्डिंग पर चर्चा करते हुए सनी ने कहा, कई बार पापा कहते हैं कि तुम मेरे दोस्त नहीं बनते, मैं कहता हूं पापा मैं दोस्त वाली बातें शुरू करता हूं तो आप पापा बन जाते हो. मैं क्या करूं ? सनी देओल की बात सुनकर कपिल जोर से हंस पड़ते हैं. इस दौरान बॉबी देओल धरम पाजी के किसिंग सीन को लेकर भी एक कमेंट किया.

धर्मेंद्-शबाना आजमी के बीच हुए किसिंग सीन पर बॉबी बोले

बॉबी बोले, हम देओल्स बड़े रोमांटिक हैं. ये सुनकर तो पूरी पब्लिक जोर से तालियां बजाने लगती है.यहां चर्चा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री से ज्यादा चर्चा धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच हुए किसिंग सीन की रही थी.

बैक टू बैक हिट हुई सनी, बॉबी और पापा धर्मन्द्र की फिल्में

गदर-2 से बड़े पर्दे पर झंड़ा गाड़ने वाले सनी देओल की फिल्म ने तहलका मचाते हुए बॉलीवुड में कमबैक किया. वहीं, बॉबी देओल की  फिल्म एनिमल ने हिंदी सिनेमा में एक बार फिर स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई है. वहीं, धर्मेंद्र पाजी की करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से फिल्मी पर्दे पर आग लगा दिया. 

ये भी पढ़ें-Anupama Joins BJP: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली BJP में शामिल, बोली 'पीएम की फैन रही हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com