Bharat Jodo Nyay Yatra: आज मणिपुर से होगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत, अशोक गहलोत बोले - 'नया इतिहास बनेगा'

Bharat Jodo Nyaya Yatra Starts Today: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी और यात्रा का समापन मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगा.

Advertisement
Read Time: 11 mins

Ashok Gehlot Delhi Visit: आज भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दौर का आगाज मणिपुर से हो रहा है. कांग्रेस ने इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का नाम दिया गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के थौबल से शुरू होगी, जो 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी.

रविवार सुबह देशभर से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मणिपुर के लिए रवाना हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से मणिपुर के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी ने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है. इससे इतिहास बनेगा. देश के सामने जो चुनौतियां हैं उससे छुटकारा मिलेगा'.

गहलोत ने कहा कि, देश के हर नागरिक को सामाजिक न्याय मिले इस उद्देश्य के लिए हम यह यात्रा शुरू कर रहे हैं. यात्रा तो एक हिस्से में होगी लेकिन इसका सन्देश पूरे देश में जाएगा, अन्याय, उत्पीड़न और अत्याचार किसी पर ना हो यही इस यात्रा का मकसद है'

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट से मणिपुर रवाना हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, "मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं. भारत जोड़ो यात्रा में जो उन्होंने परिश्रम किया और देश में विचार धारा की लड़ाई लड़ी कि किस प्रकार से सभी साथ चलें और देश को आगे लेकर जाएं.' भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी यात्रा का समापन मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें-खून जमा देने वाली ठंड से कांपा उत्तर भारत, विजिबिलिटी हुई 0, बारिश से बढ़ सकती है गलन