3 years ago

Nirmala Sitharaman Budget 2024 Live: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज पेश होने वाला है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सबसे पहले बजट 2024 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेंगी. इसके बाद सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वे महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी, और बजट की मंजूरी लेंगी. इसके बाद करीब 9:15 बजे वे संसद पहुंच जाएंगी. वहां 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद 11 बजे वित्त मंत्री संसद में वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी. आम चुनाव से पहले पेश होने वाले इस अंतरिम बजट से मध्यम वर्ग, किसानों और श्रमिकों को काफी उम्मीदें हैं.

पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का मानना था कि लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट, सत्ता में मौजूद पार्टी के लिए मुफ्त एवं लोकलुभावन योजनाओं के जरिये मतदाताओं को आकर्षित करने का एक मौका होता है. उन्होंने कहा, '2019 में आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में भी हम ऐसा होते हुए देख चुके हैं. सरकार ने 2019 में आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों-को लक्षित किया था. कुल मिलाकर ये लगभग 75 करोड़ मतदाता हैं. ऐसी संभावना है कि सरकार इस बार भी इन मतदाताओं का खास ध्यान रखेगी.'

LIVE UPDATES...

Feb 01, 2024 12:06 (IST)

स्टार्टअप को टैक्स लाभ 31 मार्च, 2025 तक जारी

Feb 01, 2024 12:01 (IST)

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की योजना

Advertisement
Feb 01, 2024 11:57 (IST)

टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

Feb 01, 2024 11:54 (IST)

FY 24 में टैक्स आय-23.24 लाख करोड़

Feb 01, 2024 11:53 (IST)

एक करोड़ परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Feb 01, 2024 11:52 (IST)

लक्षद्वीप को बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनाने का ऐलान

Advertisement
Feb 01, 2024 11:51 (IST)

टूरिज्म सेक्टर को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा

Feb 01, 2024 11:44 (IST)

1361 मंडियों को e-NAM से जोड़ा जाएगा

Advertisement
Feb 01, 2024 11:41 (IST)

40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत बोगी में बदला जाएगा

Feb 01, 2024 11:40 (IST)

कम या शून्य ब्याज पर मिलेगा लोन

Feb 01, 2024 11:37 (IST)

'एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनने वाली हैं'

Feb 01, 2024 11:36 (IST)

2 करोड़ और घर बनाए जाएंगे

Feb 01, 2024 11:31 (IST)

जीडीपी को 'गवर्नमेंट, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस' का नया अर्थ

Feb 01, 2024 11:29 (IST)

'2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा'

Feb 01, 2024 11:29 (IST)

सरकार का प्लान- रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म

Feb 01, 2024 11:25 (IST)

'लोगों की औसत वास्तविक आय 50% बढ़ गई है'

Feb 01, 2024 11:24 (IST)

'80 करोड़ लोगों की खाने की चिंता खत्म हुई'

Feb 01, 2024 11:22 (IST)

78 लाख रेहड़ी पटरी दुकानदारों को लाभ

Feb 01, 2024 11:16 (IST)

2014 से अब तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला

Feb 01, 2024 11:13 (IST)

'PM मोदी के बताए चार 'जातियों' पर फोकस है'

Feb 01, 2024 11:12 (IST)

'विकसित भारत बनाने का गोल'

Feb 01, 2024 11:10 (IST)

सबका साथ सबका विश्वास पर काम कर रही सरकार

Feb 01, 2024 11:06 (IST)

संसद में बजट पेश कर रही है वित्त मंत्री

Feb 01, 2024 10:37 (IST)

कैबिनेट बैठक में अंतरिम बजट को मिली मंजूरी

Feb 01, 2024 10:31 (IST)

राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री को दीं शुभकामनाएं

Feb 01, 2024 10:27 (IST)

अंतरिम बजट पर बोलीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

Feb 01, 2024 09:57 (IST)

कुछ ही देर में शुरू होगी कैबिनेट की बैठक

Feb 01, 2024 09:43 (IST)

राजनाथ सिंह संसद पहुंचे

Feb 01, 2024 09:40 (IST)

वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं निर्मला सीतारमण

Feb 01, 2024 09:37 (IST)

हरदीप पुरी संसद पहुंचे

Feb 01, 2024 09:12 (IST)

हमें बजट से उम्मीद कम है- डोटासरा

Feb 01, 2024 08:32 (IST)

भागवत कराड वित्त मंत्रालय पहुंचे