विज्ञापन
3 years ago

Nirmala Sitharaman Budget 2024 Live: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज पेश होने वाला है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सबसे पहले बजट 2024 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेंगी. इसके बाद सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वे महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी, और बजट की मंजूरी लेंगी. इसके बाद करीब 9:15 बजे वे संसद पहुंच जाएंगी. वहां 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद 11 बजे वित्त मंत्री संसद में वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी. आम चुनाव से पहले पेश होने वाले इस अंतरिम बजट से मध्यम वर्ग, किसानों और श्रमिकों को काफी उम्मीदें हैं.

पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का मानना था कि लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट, सत्ता में मौजूद पार्टी के लिए मुफ्त एवं लोकलुभावन योजनाओं के जरिये मतदाताओं को आकर्षित करने का एक मौका होता है. उन्होंने कहा, '2019 में आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में भी हम ऐसा होते हुए देख चुके हैं. सरकार ने 2019 में आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों-को लक्षित किया था. कुल मिलाकर ये लगभग 75 करोड़ मतदाता हैं. ऐसी संभावना है कि सरकार इस बार भी इन मतदाताओं का खास ध्यान रखेगी.'

LIVE UPDATES...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com