Budget 2026 Live: आज पूरी दुनिया की नजरें भारतीय संसद पर टिकी हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट (Budget 2026) पेश करने वाली हैं. यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है. आजाद भारत में पहली बार बजट रविवार (Sunday) के दिन पेश किया जा रहा है. साथ ही, निर्मला सीतारमण लगातार 9वां बजट पेश कर देश की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं.
यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों का सामना कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले ने घरेलू बाजारों में हलचल पैदा कर दी है. विदेशी निवेशकों की निकासी और डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर ने सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बजट में सरकार विकास और अनुशासन के बीच संतुलन साधेगी. इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स पर भारी निवेश के साथ-साथ वैश्विक तनाव को देखते हुए रक्षा बजट में बड़ी बढ़ोतरी संभव है. वहीं, ऊर्जा क्षेत्र और मध्यम वर्ग के लिए सस्ते आवास (Affordable Housing) पर विशेष फोकस रह सकता है. इन सबके बीच, सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य राजकोषीय घाटे को 4.4% के दायरे में रखकर वित्तीय अनुशासन को बनाए रखना होगा.
पिछले कुछ वर्षों में आयकर और जीएसटी में दी गई रियायतों की वजह से सरकार के राजस्व में कमी आई है. ऐसे में वित्त मंत्री के पास खर्च करने की गुंजाइश (Fiscal Space) कम है. माना जा रहा है कि इस बार मध्यम वर्ग के लिए राहत की घोषणाएं 'टारगेटेड' होंगी, ताकि वित्तीय अनुशासन और जनता की मांग के बीच संतुलन बना रहे.
संसद से बजट की हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ बने रहें.
Here Are The Live Updates of Union Budget 2026-27
Budget 2026 LIVE Updates: कांचीवरम साड़ी पहनकर वित्त मंत्री ने दिया भारतीय बुनकरों को सम्मान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट के मौके पर तमिलनाडु की पारंपरिक कांचीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं. बैंगनी रंग की इस खूबसूरत साड़ी पर सुनहरे भूरे रंग के चेक (कट्टम) और कॉफी ब्राउन रंग का बॉर्डर बना हुआ है. अपनी इस पोशाक के जरिए उन्होंने भारत के पारंपरिक बुनकरों और उनकी कला को सम्मान दिया है. इससे पहले भी वे बजट के मौकों पर अलग-अलग राज्यों की कला जैसे इकत, मधुबनी और बोमकाई को बढ़ावा देती रही हैं, जो भारतीय हस्तशिल्प के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है.

Share Market Open on 1 Feb 2026: बजट से पहले बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
बजट 2026 के लिए शेयर बाजार ने बेहद सकारात्मक संकेत दिए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण से ठीक पहले निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले हैं.
Budget 2026 Expectations: बजट से पहले टीकाराम जूली ने उठाई राजस्थान को विशेष दर्जा देने की मांग
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा, 'राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा मिलना चाहिए, डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए.'
Budget 2026 LIVE Updates: हाथों में डिजिटल टैबलेट लिए वित्त मंत्री की पहली तस्वीर आई सामने
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डिजिटल टैबलेट (बही-खाता) लेकर वित्त मंत्रालय से निकल चुकी हैं. अब वह राष्ट्रपति से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचेंगी. सुबह 11 बजे वह अपना ऐतिहासिक 9वां बजट भाषण शुरू करेंगी, जिसमें युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है. यह भारत का पहला बजट है जो किसी रविवार को पेश किया जा रहा है.
Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman along with her team with the Budget tablet outside the Ministry of Finance.
— ANI (@ANI) February 1, 2026
She will present the #UnionBudget2026 today at around 11 AM in Lok Sabha. pic.twitter.com/Ke9jBV3m5X
Union Budget 2026 Expectations: डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा बोले- राजस्थान को भी मिलेगी बजट में बड़ी सौगात
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे 'विकसित भारत' की नींव बताया है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण पर केंद्रित होगा. साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि राजस्थान के विकास के लिए भी इस बजट में विशेष घोषणाएं की जाएंगी, जो राज्य की प्रगति को रफ्तार देंगी.
#WATCH | Jaipur: On #UnionBudget2026, Rajasthan Deputy CM Prem Chand Bairwa says, "The Budget has always been one which will take forward the vision of PM Narendra Modi for Viksit Bharat. Finance Minister Nirmala Sitharaman has always presented the Budget keeping interest of… pic.twitter.com/wtfbFhJgHI
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Union Budget 2026 Expectations: एजुकेशन हब सीकर के छात्रों को बजट से 'स्मार्ट' उम्मीदें
एजुकेशन सिटी सीकर के छात्रों और युवाओं ने बजट से डिजिटल सुविधाओं, सस्ती शिक्षा और एजुकेशन लोन पर सब्सिडी की मांग की है. वहीं, यहां की महिलाओं ने खेती के लिए आसान कर्ज और छात्राओं के लिए बेहतर हॉस्टल सुविधाओं की उम्मीद जताई है. किसानों की इस धरती को उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस बार फसल बीमा और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं को और भी सरल बनाएंगी.
Union Budget 2026 Expectations: पीएम किसान निधि ₹9000 करने और खाद-बीज पर GST घटाने की बड़ी मांग
चूरू के किसानों ने बजट से मांग की है कि खेती की लागत कम करने के लिए खाद, बीज और ट्रैक्टरों पर GST कम की जाए. साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने और MSP को कानूनी गारंटी देने की उम्मीद जताई गई है, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरे और उन्हें अपनी फसलों का वाजिब दाम मिल सके.
Budget 2026 LIVE: तमिलनाडु बीजेपी बोली- 'यह तमिल गौरव और नारी शक्ति की जीत!'
तमिलनाडु बीजेपी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'तमिल मिट्टी का गौरव' और नारी शक्ति का प्रतीक बताया है. आज लगातार 9वीं बार बजट पेश कर वह एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं जो भारत के इतिहास में किसी अन्य महिला वित्त मंत्री ने नहीं किया. पार्टी का कहना है कि निर्मला सीतारमण ने अपने भाषणों में अक्सर 'तिरुक्कुरल' जैसे प्राचीन तमिल साहित्य का जिक्र कर क्षेत्रीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है, जो उनकी आर्थिक सूझबूझ और सांस्कृतिक जुड़ाव का बेहतरीन संगम है.
Budget 2026 Expectations LIVE: बजट से पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने रखी अपनी डिमांड
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बजट से टैक्स में और राहत और बेहतर रेल सेवाओं की उम्मीद जताई है. मध्यम वर्ग और IT सेक्टर के कर्मचारियों का मानना है कि पिछले साल की तरह इस बार भी इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होना चाहिए ताकि हाथ में ज्यादा बचत बचे. साथ ही, यात्रियों ने त्योहारों के दौरान भीड़ कम करने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, पटरियों का जाल बिछाने और ट्रेनों की लेट-लतीफी दूर करने की मांग की है, ताकि सफर सुरक्षित और समय पर पूरा हो सके.
NDTV पर LIVE देखें बजट की पूरी कवरेज
🔴 #BREAKING | वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, आज 9वीं बार पेश करेंगी बजट
— NDTV India (@ndtvindia) February 1, 2026
देखें बड़ी कवरेज: https://t.co/VeTAtQYmAA#Budget2026 | #BudgetWithNDTV | @sucherita_k | @SyyedSuhail | @himanshusm pic.twitter.com/ydlw5yBvWg
Union Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट टीम से मिलिए

Union Budget 2026 LIVE: बजट से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, भारत और अमेरिका के बीच 'ऑयल डील' पक्की!
बजट से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए भारत के साथ 'ऑयल डील' का संकेत दिया है. ट्रंप के अनुसार, भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा, जिसके लिए बातचीत पक्की हो चुकी है.
#WATCH | US President Donald J Trump says, "China is welcome to come in and make a great deal on oil... We've already made a deal. India is coming in, and they're going to be buying Venezuelan oil as opposed to buying it from Iran. So, we've already made the concept of the… pic.twitter.com/PlVfDHys9S
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Union Budget 2026 LIVE: कर्तव्य भवन पहुंचीं वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्तव्य भवन पहुंचीं.
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman arrives at Kartavya Bhawan https://t.co/2qkXBp8l5h pic.twitter.com/bgI5zPY1ZO
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Budget 2026 LIVE Updates: घर से निकलीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने निवास से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हो चुकी हैं. मंत्रालय में अपनी टीम से मिलने के बाद, वह राष्ट्रपति से औपचारिक मंजूरी लेंगी और फिर सुबह 11 बजे संसद में अपना ऐतिहासिक 9वां बजट पेश करेंगी.
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman leaves from her residence for the Ministry of Finance, ahead of the presentation of the Union Budget 2026-27 today pic.twitter.com/OZWgDfWZxv
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्रालय पहुंचे पंकज चौधरी, कुछ ही देर में निकलेंगी निर्मला सीतारमण
बजट पेश होने से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हो चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि बजट की अंतिम तैयारियां पूरी हैं. अब से कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मंत्रालय पहुंचेंगी, जहां से वह राष्ट्रपति से मिलने के बाद सुबह 11 बजे संसद में देश का 9वां ऐतिहासिक बजट पेश करेंगी.
#WATCH | Delhi: MoS Finance Pankaj Chaudhary leaves from his residence for Ministry of Finance. Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the #UnionBudget2026 today in Parliament. pic.twitter.com/CXTXjf6n3e
— ANI (@ANI) February 1, 2026
LPG Cylinder Price Hike: बजट से पहले सिलेंडर हुआ महंगा
वित्त मंत्री के भाषण से पहले तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹49 की बढ़ोतरी कर दी गई है.
दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1,691.50 से बढ़कर ₹1,740.50 हो गई है.
अच्छी खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में यह अब भी ₹853 पर स्थिर है.
होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर बाहर खाना खाने वालों की जेब पर पड़ सकता है.

Budget 2026 LIVE Updates: क्या है फाइनेंस बिल?
बजट भाषण में वित्त मंत्री जो भी टैक्स कटौती या नए करों का ऐलान करती हैं, उन्हें कानूनी रूप देने के लिए 'फाइनेंस बिल 2026' पेश किया जाता है. आसान शब्दों में कहें तो, बजट केवल एक 'प्लान' है, लेकिन सरकार आपसे टैक्स तभी वसूल सकती है या नियमों में बदलाव कर सकती है जब संसद इस फाइनेंस बिल को मंजूरी दे दे. इस बिल में आयकर (Income Tax), जीएसटी (GST) और सीमा शुल्क (Customs Duty) से जुड़े सभी कानूनी संशोधनों का पूरा ब्योरा होता है.
Union Budget 2026 Date & Time: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे सदन में पेश करेंगी बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लगातार 9वीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं. वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री होंगी जिन्होंने इतनी बार संसद में बजट पेश किया है. हाल ही में आए आर्थिक सर्वे के मुताबिक, भारत 7.4% की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. आज के बजट में वित्त मंत्री भविष्य के खर्चों का ब्योरा देने के साथ-साथ 'फाइनेंस बिल 2026' भी पेश करेंगी, जो सरकारी फैसलों को कानूनी मंजूरी देगा.
Budget 2026 LIVE: केंद्रीय बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुलने की संभावना
बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. आज रविवार को होने वाले स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाएगी और अमेरिकी टैरिफ से जूझ रहे निर्यातकों को राहत देगी. इसी भरोसे के कारण GIFT Nifty बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जो संकेत देता है कि घरेलू बाजार (Nifty) कल की गिरावट को पीछे छोड़कर आज मजबूती के साथ खुल सकता है.
Budget 2026 LIVE: 54 लाख करोड़ का हो सकता है बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. सुनिधि सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस लिमिटेड के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार 54.1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है. यह पिछले साल से करीब 8% बड़ा होगा. सरकार का लक्ष्य विकास की रफ्तार बढ़ाना है, लेकिन साथ ही वह अपना घाटा (Fiscal Deficit) कम कर 4.16% पर लाने की कोशिश करेगी. आसान शब्दों में कहें तो, सरकार खर्च तो बढ़ाएगी लेकिन कर्ज को काबू में रखकर अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने पर जोर देगी.