विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2025

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, मेहमानों में राजस्थान सीएम भी आए नजर

Delhi: चुनाव में बीजेपी ने 10 साल से सत्‍ता पर काबिज अरव‍िंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को हराया. इसी के साथ दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी सरकार बनाने में कायमाब रही.

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, मेहमानों में राजस्थान सीएम भी आए नजर

Delhi New CM: रामलीला मैदान में आज (20 फरवरी) रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने समारोह में मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई.  प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं. 

26 साल बाद दिल्ली में बनी बीजेपी की सरकार

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 साल से सत्‍ता पर काबिज अरव‍िंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को हराया. इसी के साथ दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी सरकार बनाने में कायमाब रही. इसी के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. शालीमार बाग सीट से निर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं. 

रेखा गुप्ता एबीवीपी से भी जुड़ी रहीं. दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वे 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं. साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद के रूप में, उन्होंने क्षेत्र में पुस्तकालयों और पार्कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम किया. 

रेखा गुप्ता का सियासी सफर 

  • 1992 - ABVP ज्वॉइन किया
  • 1995-96 - दिल्ली युनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव बनीं 
  • 1996-97 - दिल्ली युनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं 
  • 2007 - उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं 
  • 2010 - बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 
  • 2022 - MCD के मेयर पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार बनीं 
  • 2023 - शालीमार बाग विधानसभा सीट से MLA बनी

यह भी पढ़ेंः किरोड़ी लाल मीणा को मिल गया वैराग्य? कैबिनेट मंत्री ने शेयर की ये तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com