प्रतीकात्मक तस्वीर
Mother's Day 2024: मां और संतान के बीच रिश्ता सभी रिश्तों में सबसे अनूठा है. मांओ का अपने संतान के प्रति किए गए योगदानों को शब्दों में पिरोया और प्रतीकों से नहीं मापा जा सकता है. मई माह के पहले रविवार को मनाए जाने वाले मदर्स डे को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है. इस साल 12 मई, रविवार (Sunday) के दिन मदर्स डे मनाया जा रहा है.
करीब 50 देशों में मनाए जाने वाल मदर्स डे की की शुरूआत वर्ष 1900 के शुरूआती सालों में अमेरिका से हुई थी. अमेरिकी महिला एना जार्विस ने 1905 में अपनी मां की मृत्यु के बाद इस दिन की शुरूआत की, जिसके बाद वेस्ट वर्जिनिया में 1908 में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाने लगा.
मदर्स डे पर अपनी अपनी मां को खास महसूस करवाने के लिए उपहार, ग्रीटिंग कार्ड वगैरह दिए जाते हैं. साथ ही, आप उन्हें यहां दिए मदर्स डे के मैसेजेस भी भेज सकते हैं.
Advertisement
मदर्स डे के शुभकामना संदेश | Mother's Day Wishes
- मां के आंचल में पता नहीं क्या जादू है कि उसमें छुपकर सारे दुख छू-मंतर हो जाते हैं.
- मां तेरा होना ही सबसे बड़ी खुशी है,और जो तू न हो तो सारी खुशियां अधूरी हैं!
- ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं, जहां में जिसका अंत नहीं उसे मां कहते हैं
- मां की दुआ वक्त को क्या,नसीब भी बदल देती है!
- मां के कदमों में है जन्नत, मां के पास है सुकून,मां है पास तो सब कुछ है,मां नहीं तो कुछ नहीं.
- मां से रिश्ता ऐसा होता है खास, वह दूर हो तो भी होती है पास, उसे है हमारे हर दुख की खबर, उसी के साए में गुजरे सारी उम्र.
- कौन है वह जो यहां नहीं मिलता, सब कुछ मिल जाता है लेकिन मां नहीं मिलती, मां के जैसा है कोई कहां, मां सब कुछ है यहां.
- मां के बिना ज़िंदगी वीरान होती है, तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है, ज़िंदगी में मां का होना ज़रूरी है, मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है.
- मैंने कभी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन मुझे इतना यकीन है की, वो भी मेरी मां की तरह होगा. सबने बताया कि, आज मां का दिन है, कौन बताएगा कि वो कौन सा दिन है, जो मां के बिन है.
- दवा न असर करें तो नजर उतारती है,एक मां ही है जो कभी नहीं हार मानती है.
- मां के लिए मैं क्या लिखूं,मां ने तो खुद मुझे लिखा है.
- मैंने कभी भगवान को नहीं देखा है,लेकिन मुझे इतना यकीन हे की, वो भी मेरी मां की तरह होगा.
- सबने बताया कि, आज मां का दिन है,कौन बताएगा कि वो कौन सा दिन है, जो मां के बिन है.
- दवा न असर करें तो नजर उतारती है, एक मां ही है जो कभी नहीं हार मानती है.
- मां के लिए मैं क्या लिखूं,मां ने तो खुद मुझे लिखा है.
ये भी पढ़ें- Mother's Day 2024: मदर डे पर अपनी मां को भेजें ये खास संदेश, आपके तैयारियों में लगाएगा चार चांद
Topics mentioned in this article