विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2023

इस तस्वीर में तीन पैरों वाले घोड़े को खोजिए? 5 सेकंड में दिया जवाब तो कहलाएंगे जीनियस

आपको ये पता लगाना है कि इसमें तीन पैरों वाला घोड़ा कौन सा है. जब से यह पोस्ट शेयर किया गया है, इसने लोगों को हैरान कर दिया है.

इस तस्वीर में तीन पैरों वाले घोड़े को खोजिए? 5 सेकंड में दिया जवाब तो कहलाएंगे जीनियस
इस तस्वीर में तीन पैरों वाले घोड़े को खोजिए?
नई दिल्ली: एक हैरान कर देने वाला ब्रेन टीज़र (Brain Teaser) जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, और उन्हें उत्तर की तलाश में अपनी स्क्रीन पर ध्यान से देखने के लिए प्रेरित किया है, जिसमें आपको ये पता लगाना है कि इसमें तीन पैरों वाला घोड़ा कौन सा है. जब से यह पोस्ट शेयर किया गया है, इसने लोगों को हैरान कर दिया है.

पोस्ट को इंस्टाग्राम हैंडल @mathscine पर शेयर किया गया था. फोटो में कई घोड़े दिख रहे हैं. और चुनौती तीन पैरों वाले घोड़े को खोजने की है. क्या आप यह चुनौती लेने के लिए तैयार हैं?

 


ये पोस्ट दो दिन पहले ही शेयर किया गया था. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने उत्तर शेयर किए हैं. कई लोगों ने कहा कि इसमें तीन पैरों वाले कई घोड़े हैं.

एक यूजर ने लिखा, "ऊपर से नीचे तक छठी लाइन में बाईं से दाईं ओर चौथी तस्वीर में तीन पैरों वाला एक घोड़ा दिख रहा है." दूसरे ने कहा, "तीन पैरों वाले चार घोड़े हैं." तीसरे ने पोस्ट किया, "तीन पैरों वाले पांच घोड़े हैं." चौथे ने लिखा, "यह बहुत आसान था!"
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com