विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2023

चलती मेट्रो में शख्स ने रीक्रिएट किया जवान का बेकरार करके हमें यूं ना जाइए वाला सीन, देखें कैसा था लोगों का रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक फैन को मेट्रो में यात्रा करते हुए सीन को दोहराते हुए दिखाया गया है.

चलती मेट्रो में शख्स ने रीक्रिएट किया जवान का बेकरार करके हमें यूं ना जाइए वाला सीन, देखें कैसा था लोगों का रिएक्शन
चलती मेट्रो में शख्स ने रीक्रिएट किया जवान का बेकरार करके हमें यूं ना जाइए वाला सीन
नई दिल्ली:

फिल्म जवान (Jawan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के किरदार आजाद ने मेट्रो के अंदर बेकरार करके हमें यूं ना जाइए गाने पर डांस करते हुए फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में ऐसे ही एक फैन को मेट्रो में यात्रा करते हुए सीन को दोहराते हुए दिखाया गया है.

कोरियोग्राफर और इंस्टाग्राम यूजर अनमोल के ने एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरा #Jawan पल बनाया. आपका क्या है?" क्लिप शुरु होती है और उसमें वह मेट्रो कोच के अंदर खड़ा दिख रहा है. वह धूप के चश्मे के साथ कैजुअल पोशाक पहने नजर आ रहे हैं. जल्द ही, उन्होंने सीन से शाहरुख के हुक स्टेप्स को दोबारा क्रिएट किया.

देखें Video:

वीडियो 4 दिन पहले शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से, इसे लगभग दो मिलियन बार देखा जा चुका है. इस शेयर पर लोगों ने ढेरों कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दिए हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया, "क्या बात है सरजी, एसआरके स्टाइल." दूसरे ने लिखा, “यह मजेदार है.” तीसरे ने लिखा, "बहुत बढ़िया भाई." चौथे ने लिखा, “यह प्यारा है.” 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com