जयपुर एयरपोर्ट पर आज भी 11 उडानें रद्द, जरूर देख लें ये ल‍िस्‍ट

चंडीगढ़, उदयपुर, अहमदाबाद, इंदौर, देहरादून, जैसलमेर, जोधपुर की फ्लाइट ने भरी उड़ान, हालांकि मुंबई, गोवा, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता की फ्लाइट रद्द रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं. हालांकि, अभी भी जयपुर एयरपोर्ट से कई उड़ाने रद्द रहीं. जयपुर एयरपोर्ट से रव‍िवार को केवल आठ विमानों ने ही उड़ान भरीं. 11 उड़ानें अभी भी रद्द रहीं. द‍िल्‍ली एयरपोर्ट और हैदराबाद एयरर्पो सह‍ित कई हवाई अड्डों पर 150 से अध‍िक फ्लाइट कैंस‍िल होने की सूचना म‍िली. पिछले 6 दिनों में करीब 2 हजार से उड़ाने रद्द हुई हैं.

यात्रियों की दिक्कतें नहीं हुई कम

हालांकि सरकार के दखल के बाद हालात जरूर पहले से बेहतर हुए हैं, लेकिन मुसाफिरों की दिक्कतें ज्यादा कम नहीं हुई है. अभी भी देश के ज्यादातर एयरपोर्ट पर लंबी कतारें दिख रही है, जो अपनी फ्लाइट के उड़ान भरने के इंतजार में है. इस बीच पैसेंजर्स की सहुलियत के लिए सरकार ने बढ़ते महंगे किराए पर भी सख्ती दिखाई है.

इंडिगो की ये 11 फ्लाइट्स रद्द

  1. इंडिगो की सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-839 हुई रद्द.
  2. इंडिगो की सुबह 6:10 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-752 हुई रद्द.
  3. इंडिगो की गुवाहाटी की सुबह 6:40 बजे की फ्लाइट 6E-748 हुई रद्द.
  4. इंडिगो की मुंबई की सुबह 7:20 बजे की फ्लाइट 6E-6592 रद्द.
  5. इंडिगो की सुबह 7:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-207 रद्द.
  6. इंडिगो की सुबह 7:40 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-6503 रद्द हुई.
  7. इंडिगो की सुबह 9:05 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6247 रद्द हुई.
  8. इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-5362 रद्द हुई.
  9. इंडिगो की सुबह 11 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6568 रद्द हुई.
  10. इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-130 रद्द हुई.
  11. इंडिगो की सुबह 1:55 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 रद्द हुई.

यह भी पढ़ें: विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और बीडीओ में तीखी नोकझोंक, बाड़मेर के रामसर में हंगामा