DSP Transfer List: राजस्थान में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने सोमवार देर रात आदेश जारी किया. प्रदेश भर में 141 उप पुलिस अधीक्षक यानी डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. यह तबादला सूची अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी की गई है.
JDA में भी हुए बदलाव
राजधानी जयपुर के पुलिस आयुक्तालय और JDA में भी कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं. रमेश कुमार पारीक, ओम प्रकाश मीणा और सुरेश कुमार स्वामी को जेडीए में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नए एसीपी भी लगाए गए हैं. हरजी लाल यादव को सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी, हेमेन्द्र शर्मा को एसीपी मानसरोवर, सत्येन्द्र सिंह नेगी को एसीपी सोडाला और शिवकुमार भारद्वाज को एसीपी झोटवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही राम सिंह को एसीपी मेट्रो, जयपुर का कार्यभार दिया गया है.
यहां पूरी लिस्ट देखें
सीओ का हुआ ट्रांसफर
इस सूची में प्रदेश के कई सीओ का भी ट्रांसफर किया गया है. सीआईडी, एसओजी, एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स और साइबर क्राइम जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. इस व्यापक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, ताकि धरातल पर आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का फायदा मिल सके. आपको बता दें कि पुलिस महकमे में पिछले लंबे समय से इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: BJP की राज्यसभा उम्मीदवार अलका गुर्जर के पास कुल कितनी संपत्ति? हलफनामे में दिया पूरा ब्यौरा