विज्ञापन

BJP की राज्यसभा उम्मीदवार अलका गुर्जर के पास कुल कितनी संपत्ति? हलफनामे में दिया पूरा ब्यौरा

अलका गुर्जर के नाम एफडी, ज़मीन, खेती-बाड़ी है, पर उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है. उन्होंने 47 लाख रुपये से अधिक का लोन हलफनामे में दिखाया है. अलका गुर्जर के पास विधानसभा स्थित एसबीआई बैंक में तीन एफडीए हैं. जिनकी कुल जमा पूंजी 14 लाख 99 हजार 763 रुपए है.

BJP की राज्यसभा उम्मीदवार अलका गुर्जर के पास कुल कितनी संपत्ति? हलफनामे में दिया पूरा ब्यौरा
अलका गुर्जर के पास कुल कितनी संपत्ति?

राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए आखिरी दिन तक सिर्फ तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. बीजेपी से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. नामांकन के दौरान दिए हलफनामे में बीजेपी की अलका गुर्जर ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है. हलफनामे के मुताबिक, बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार अलका गुर्जर करोड़पति हैं. अलका के नाम एफडी, ज़मीन, खेती-बाड़ी है, पर उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है. वहीं, उनके पति नाथू सिंह गुर्जर के नाम पर लग्जरी कारें हैं.

अलका और उनके पति के पास कितना कैश?

अलका गुर्जर के पास 20000 रुपये नगद है, जबकि उनके पति डॉक्टर नाथू सिंह गुर्जर के पास 10000 रुपये कैश है. बैंक जमा, ज्वेलरी, गाड़ी, FD समेत अलका गुर्जर के पास कुल 1 करोड़ 31 लाख 99 हजार 859 रुपए, जबकि डॉक्टर नाथू सिंह गुर्जर के पास 80 लाख 75375 रुपए हैं. बैंक खाते की बात करें तो अलका गुर्जर के चार अलग-अलग बैंक खातों में कुल 45 लाख 31 हज़ार 335 रुपए की रकम है. वहीं उनके पति के तीन बैंक खातों में 55 लाख 79 हजार 895 जमा हैं. अलका गुर्जर के पास विधानसभा स्थित एसबीआई बैंक में तीन एफडीए हैं. जिनकी कुल जमा पूंजी 14 लाख 99 हजार 763 रुपए है.

कितना लोन, गाड़ी कितनी?

  • लोन 47.54 लाख रुपये: अलका गुर्जर ने पति से 9.70 लाख, पुत्र वात्सल्य सिंह से 23.06 लाख और शिव फिलिंग स्टेशन से 14.77 लाख रुपये उधार लिए हुए बताए हैं. जबकि डॉ नाथू सिंह पर वात्सल्य सिंह से 7.18 लाख का लोन है.
  • वाहन और जेवर: अलका गुर्जर के पास कोई गाड़ी नहीं है, जबकि उनके पति डॉ नाथू सिंह गुर्जर के पास TOYOTA FORTUNER कार है. जिसकी मार्केट वैल्यू 15.57 लाख रुपये की है. 
  • डॉ. अलका गुर्जर के पास 100 ग्राम सोना है, जिसकी मौजूदा कीमत 14 लाख है. एक डायमंड सेट जिसकी कीमत 5 लाख है. 
  • पति नाथू सिंह के पास 10 ग्राम सोने की चेन और 5 ग्राम सोने की अंगूठी है, जिनकी कीमत करीब दो लाख है.
  • अन्य संपत्ति: गैलेक्सी ग्रेनाइट्स में 10% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 4.94 लाख रुपये बताई गई है.

अलका गुर्जर की अचल संपत्ति

अचल संपत्ति की बात करें तो अलका गुर्जर के पास टोंक जिले के टोडाराय सिंह में 13.12 एकड़ कृषि भूमि है. साल 2004 में यह जमीन 5 लाख 83 हजार 987 रुपए में खरीदी थी, जिस पर दो कमरे बनवाए हुए हैं. इस जमीन की मौजूदा मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 16 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है. जबकि पति नाथू सिंह गुर्जर के नाम से कोई एग्रीकल्चर लैंड नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नॉन एग्रीकल्चर लैंड की बात करें तो आगरा रोड पर ग्राम सुमेल में पति और पत्नी के पास एक-एक भूखंड है. अलका गुर्जर के पास 1230 वर्ग गज का भूखंड है, जबकि नाथू सिंह गुर्जर के पास 1283 वर्ग गज का भूखंड है. इन दोनों भूखंडों की मौजूदा मार्केट वैल्यू एक करोड़ 25 लाख के तकरीबन आंखी जा रही है. गुर्जर दंपति के पास कोई कमर्शियल बिल्डिंग या प्लाट नहीं है, जबकि रेजिडेंशियल बिल्डिंग की बात करें तो पति डॉक्टर नाथू सिंह के नाम से दो मकान है.

इनमें से एक लाल कोठी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में है, जहां परिवार वर्तमान में रहता है. दूसरा मकान भिवाड़ी में हाउसिंग बोर्ड की अरावली विहार सोसाइटी में है. इन दोनों मकानों की मौजूदा मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 10 लाख के तकरीबन बताई जा रही है. इस तरह अलका गुर्जर के पास कुल 2 करोड़ 79 लाख 38 हजार की वैल्यू की जमीन है, जबकि डॉक्टर नाथू सिंह के पास 2 करोड़ 85 लाख 51 हजार रुपए की वैल्यू की जमीन है. देनदारी की बात करें तो अलका गुर्जर पर दो लाख की देनदारियां हैं, जबकि उनके पति डॉक्टर नाथू सिंह पर तकरीबन 22 लाख रुपए की देनदारियां हैं.

यह भी पढे़ं- राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए नहीं होगी वोटिंग! बीजेपी-कांग्रेस के तीन उम्मीदवार मैदान में

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com