विज्ञापन

दो बसों की आमने-सामने टक्‍कर, आधा दर्जन से अध‍िक लोग घायल; दो की हालत गंभीर 

हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के ल‍िए पहुंचे. घायलों को बस से बाहर न‍िकाल कर अस्‍पताल भेजा. बस की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई.

दो बसों की आमने-सामने टक्‍कर, आधा दर्जन से अध‍िक लोग घायल; दो की हालत गंभीर 
सड़क हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

डीग जिले के बृज नगर-अलवर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो बसों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. हादसा बृज नगर थाना क्षेत्र के गांव चिरावल गुर्जर के पास हुआ है.

ओवरटेक करते समय हादसा 

नगर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि एक बस अपने कर्मचारियों को लेकर बृज नगर से अलवर की ओर जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बस से टक्‍कर हो गई, जो अलवर से आगरा की तरफ जा रही थी. एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ है. बताया जा रहा है क‍ि रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो द‍िया, और दोनों बसों की टक्‍कर हो गई.

बचाव में राहगीर पहुंचे 

हादसा इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे को देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, और घायल यात्रियों को बसों से बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलते ही बृजनगर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची.

अस्पताल में उपचार जारी

पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में घायल 2 लोगों की स्थिति गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 4 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कहीं कट तो नहीं गया आपका वोट? 195 शहरों की नई वोटर लिस्ट जारी, चुनाव से पहले तुरंत चेक करें अपना नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com