विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर 24 मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी, अलग-अलग जिला मुख्‍यालयों पर फहराएंगे झंडा

राजस्‍थान में 15 अगस्‍त पर मंत्र‍ियों को ध्‍वजारोहण की जिम्‍मेदारी म‍िली है. जहां मंत्र‍ियों को अध‍िकृत नहीं क‍िया गया है, वहां पर ज‍िला कलेक्‍टर ध्‍वजारोहण करेंगे. 

स्वतंत्रता दिवस पर 24 मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी, अलग-अलग जिला मुख्‍यालयों पर फहराएंगे झंडा
डिप्टी सीएम दिया कुमारी अजमेर में ध्वजारोहण करेंगी.
IANS

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर राजस्थान सरकार ने मंत्रियों को अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी है.  15 अगस्त को मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से विभिन्न जिलों में आयोजित राज्य स्तरीय समारोहों में ध्वजारोहण किया जाएगा. 

अजमेर में दिया कुमारी 

सरकार के आदेश के अनुसार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भीलवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे.  वहीं किरोड़ी लाल को सवाई माधोपुर, गजेंद्र सिंह को फलोदी, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को जयपुर और मदन दिलावर कोटा में ध्वजारोहण करेंगे. 

टोंक में कन्हैया लाल 

 कन्हैया लाल को टोंक, जोगाराम पटेल को जोधपुर, सुरेश सिंह रावत को भरतपुर, अविनाश गहलोत को ब्यावर, सुमित गोदारा को हनुमानगढ़ और जोराराम कुमावत को पाली की जिम्मेदारी दी गई है. 

उदयपुर में बाबूलाल खराड़ी 

बाबूलाल खराड़ी उदयपुर, हेमंत मीणा प्रतापगढ़, संजय शर्मा अलवर, गौतम कुमार चित्तौड़गढ़, झाबर सिंह खर्रा सीकर, हीरालाल नागर बूंदी और ओटाराम देवासी सिरोही में ध्वजारोहण करेंगे. 

डॉ. मंजू बाघमार नागौर, विजय सिंह डीडवाना-कुचामन, के.के. विश्नोई बाड़मेर, जवाहर सिंह बेढम डीग और जोगेश्वर गर्ग जालोर में ध्वजारोहण करेंगे. जिन जिला मुख्यालयों के लिए मंत्रियों को अधिकृत नहीं किया गया है वहां जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे.

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट की सुरक्षा में 'सेंध', जोधपुर पीठ में SOG के 5 मुकदमों की फाइल उड़ा दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close