विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

Nagaur News: तस्कर की औकात 25 पैसे! नागौर SP ने घोषित किया 'चवन्नी' का इनाम, जानें क्या है वजह

तीन मामलों में फरार तस्कर की 'सामाजिक हवाबाजी' को खत्म करने के लिए पुलिस ने यह अनोखा तरीका अपनाया है. जानिए कैसे इस 'चवन्नी' के इनाम ने राजस्थान के सियासी और पुलिसिया गलियारों में हलचल मचा दी.

Nagaur News: तस्कर की औकात 25 पैसे! नागौर SP ने घोषित किया 'चवन्नी' का इनाम, जानें क्या है वजह
तस्कर अर्जुन राम पर 25 पैसे का इनाम, जानें क्या है नागौर SP का 'प्लान'.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले में अपराधियों के हौसले पस्त करने और उनकी सामाजिक साख को मिट्टी में मिलाने के लिए पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया है. जिले के जायल थाना क्षेत्र का वांछित आरोपी अर्जुन राम, जो मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) के मामलों में फरार चल रहा है, अब पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है. कारण है नागौर पुलिस की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम, जो महज 25 पैसे का है.

SP ने बताया क्यों तय की यह धनराशि?

जायल के रोटू गांव का रहने वाला अर्जुन राम विश्नोई तीन गंभीर मामलों में वांछित है और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है. नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने इस बार उसे पकड़ने के लिए लाखों का नहीं, बल्कि सिर्फ 'चवन्नी' का इनाम रखा है. एसपी कच्छावा ने बताया कि वांछित अपराधी पर इनाम एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यह इनाम विशेष रूप से अपराधियों के हौंसले पस्त करने और उनकी सामाजिक हवाबाजी समाप्त करने के उद्देश्य से रखा गया है. यह उन अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है जो अवैध तरीके से पैसा कमाकर दिखावे के लिए हवाबाजी करते हैं.

आरोपी अर्जुन राम की 'क्राइम कुंडली'

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जायल उपखंड के रोटू गांव निवासी अर्जुन राम पुत्र जिसुखराम विश्नोई एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर है, जिसके खिलाफ जायल और कुचेरा पुलिस थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई गंभीर मामले लंबित हैं. आरोपी की आपराधिक गतिविधियों का सिलसिला 10 अक्टूबर 2025 को कुचेरा थाने में दर्ज धारा 8/21 और 8/22 के मामले से शुरू हुआ था, जो फरवरी 2026 तक और गहरा गया. पिछले महीने ही उसके खिलाफ जायल थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 4 फरवरी को तस्करी की धारा 8/29 और फिर 22 फरवरी को धारा 8/20 के तहत ताजा मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:- पत्नी-बेटी को तलवार से काटकर रात भर लाशों के पास बैठा रहा हत्यारा, सुबह लोगों से बोला- मैंने दोनों को मार डाला

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com