3 साल की मासूम अचानक घर से लापता, 9 घंटे बाद पड़ोसी के बेड में म‍िली 

पुल‍िस ने CCTV फुटेज और डॉग स्क्वाड की मदद से बच्‍ची को ढूंढ न‍िकाला. पुल‍िस मामले की जांच कर रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो.

कोटपूतली के फतेहपुरा गांव से लापता 3 साल की मासूम मिल गई. करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी के मकान से सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. पुलिस बच्ची का मेडिकल करा रही है. पुल‍िस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

घर से हो गई थी लापता 

जानकारी के अनुसार, मासूम अपनी मां के साथ बुआ के घर आई हुई थी. इसी दौरान वह अचानक घर से लापता हो गई. परिजनों ने पहले गांव में इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और गांव के हर कोने में सघन तलाशी अभियान शुरू किया.

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले  

CCTV फुटेज खंगाले गए, और डॉग स्क्वाड की मदद भी ली गई. करीब 9 घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस को पड़ोस के एक घर से बच्ची के होने की जानकारी मिली. तलाशी लेने पर बालिका बेड के बॉक्स के अंदर म‍िली. पुलिस के अनुसार, घर में रहने वाला एक व्यक्ति (पेशे से हेयर ड्रेसर) ने बच्ची को वहां छुपा रखा था. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था.  

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट किया जा रहा है कि उसने बच्ची को किस उद्देश्य से छुपाया था. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है. पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. 

Advertisement

3 घंटे तक ढूंढती रही पुलिस 

DSP राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि 3 साल बच्ची के अचानक लापता होने को लेकर करीब 3 घंटे घरवाले उसे ढूंढते रहे. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. इसके बाद संदीप सैन नाम के युवक पर शक हुआ. पुलिस उसके घर से बच्ची को संदीप के बेड के बॉक्स से बरामद किया. फिलहाल बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है, और आरोपी से पूछताछ जारी है. आखिर किस मकसद से उसने ऐसा किया था. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में बदल गया मौसम, बाड़मेर का तापमान 36 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार