विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

Weather Alert: राजस्‍थान में बदल गया मौसम, बाड़मेर का तापमान 36 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार 

Weather Alert: राजस्‍थान का पारा बढ़ने लगा है. द‍िन में च‍िलच‍िलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है, हालांकि, सुबह-शाम ठंड रहती है.  

Weather Alert: राजस्‍थान में बदल गया मौसम, बाड़मेर का तापमान 36 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार 
राजस्थान का मौसम. (फाइल फोटो)

Weather Alert: राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और मार्च के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. होली से पहले ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है. दिन में चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है. हालांक‍ि, सुबह-शाम हल्‍की ठंड रहती है. सुबह 9 बजे के बाद पारा बढ़ने लगता है.

बाड़मेर का तापमान 36.5 डिग्री 

वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री (सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. 

आगामी 2-3 दिन तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के बाद 3 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. 

2 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, 28 फरवरी से 2 मार्च तक मौसम शुष्‍क रहेगा. द‍िन में धूप का असर ज्‍यादा महसूस होगा. अध‍िकतम तापमान 30 से 32 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्‍य से अध‍िक रहेगा.

अधिकतम तापमान 30 के पार 

जैसलमेर का अध‍िकत तापमान 34.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जोधपुर में 34 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बीकानेर 34.2 ड‍िग्री, चूरू में 34.6 ड‍िग्री और फतेहपुर (सीकर) में 34.5 ड‍िग्री का पारा रहा. जयपुर में द‍िन का पारा 32.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रहा. कोटा में 31.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अजमेर में 32.6 और अलवर में 33 ड‍िग्री सेल्‍सियस तापमान र‍िकॉर्ड हुआ. 

यह भी पढ़ें: हर 8 मिनट में एक महिला की मौत! अब आ गई है सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन; पीएम मोदी राजस्थान से शुरू करेंगे अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close