विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

Rajasthan Politics: '5 लोग आ जाना, मैं CMO से बात करा दूंगा', भूख हड़ताल पर बैठे RAS अभ्यर्थियों को मिला किरोड़ी लाल मीणा का आश्वासन

RAS मुख्‍य परीक्षा 2024 का आयोजन 17-18 जून को होना न‍िर्धार‍ित है. लेकिन कुछ अभ्यर्थी एग्जाम की तारीख कम से कम 3 महीने आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Rajasthan Politics: '5 लोग आ जाना, मैं CMO से बात करा दूंगा', भूख हड़ताल पर बैठे RAS अभ्यर्थियों को मिला किरोड़ी लाल मीणा का आश्वासन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे RAS मेंस अभ्यर्थियों से मिलते किरोड़ी लाल मीणा की तस्वीर.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में RAS परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनशन जारी है. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार सुबह जाकर अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात करेंगे. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, 'कल 5 लोग आ जाना, मैं CMO में बात करा दूंगा.' उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ ही जल्द ही कोई समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.

अभ्यर्थियों की मांग

अभ्यर्थियों की मांग है कि RAS मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाई जाए और एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है और वे परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं. 20 अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अनशन खत्म नहीं करेंगे. किरोड़ी लाल मीणा ने उन्हें समझाने की कोशिश की और जल्द ही कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिया.

RPSC अध्यक्ष ने क्या कहा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग के 40वें अध्यक्ष बने उत्कल रंजन साहू ने भी RAS मेंस परीक्षा की डेट बढ़ाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'कुछ अभ्यर्थी RAS की मुख्य परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे हैं. यह बात मेरे संज्ञान में है. मगर, अभी कुछ भी पक्का नहीं कह सकता. पहले पूरे मामले को समझूंगा और फिर निर्णय लूंगा. पूर्व में परीक्षा प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ियां हुईं हैं, लेकिन आगे की परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी.'

17-18 जून को होनी है परीक्षा

RAS मुख्‍य परीक्षा 2024 का आयोजन 17-18 जून को होना न‍िर्धार‍ित है. अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछली RAS परीक्षा का अंतिम परिणाम अभी तक नहीं आया है. इस कारण बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी इस बार परीक्षा दे रहे हैं, जो पिछले परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. इससे आशंका है कि कई विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में चयनित हो सकते हैं, जिससे कुछ अन्य विद्यार्थियों की सीट खराब हो सकती है, इसलिए उनकी प्रमुख मांग है कि परीक्षा की तारीख कम से कम 3 महीने आगे बढ़ाई जाए. इसके साथ ही, वे RPSC से एक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य की परीक्षाओं को लेकर स्पष्टता रहे.

ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में घायल हुए लोगों से मिले PM Modi, अब सर्किट हाउस में करेंगे बड़ी बैठक

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com