विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

राजस्‍थान में टीना डाबी सहित 65 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, 26 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले गए

राजस्‍थान के 26 जिलों के जिला कलेक्टर बदले गए हैं. टीना डाबी अब टोंक की जिला कलेक्टर और डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सच‍िव होंगे.

राजस्‍थान में टीना डाबी सहित 65 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, 26 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले गए
राजस्थान में टीना डाबी सहित 65 IAS का ट्रांसफर.

राजस्थान सरकार ने मार्च के आखिरी दिन देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं. प्रदेश सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इन तबादलों में कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है. कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को बदल गया है. जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. हाल ही में जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था. मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है.

टीना डाबी का भी ट्रांसफर 

टीना डाबी को टोंक ज‍िला कलेक्‍टर बनाया गया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजन विशाल को जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया है. पिछले दिनों आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची आई थी. इसके बाद से ही प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची का इंतजार था.

202604010303050056546IASorderdated31-03-2026 by upendrasingh.9876

 26 जिलों में बदले गए कलेक्टर 

जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़ में जिला कलेक्टर लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सितंबर तक नहीं होंगे पंचायत और निकाय चुनाव, OBC आयोग का कार्यकाल बढ़ा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com