दुबई में फंसे राजस्थान के 7 लोगों की घर वापसी की उम्मीद, रात तक भारत पहुंच सकती है फ्लाइट

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण दुबई में फंसे राजस्थान के बारां जिले के सात लोगों की आज भारत वापसी की उम्मीद है. परिवार के अनुसार उनकी फ्लाइट तय हो गई है और वे रात तक अहमदाबाद व मुंबई पहुंच सकते हैं. रिपोर्ट- अर्जुन अरविन्द

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुबई में फंसे राजस्थान के बारां जिले के सात लोगों की आज भारत वापसी की उम्मीद है.

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले के सात लोग जो दुबई घूमने गए थे, अब उनके आज रात तक भारत लौटने की संभावना जताई जा रही है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण कई फ्लाइट्स रद्द हो गई थीं जिससे ये सभी लोग दुबई में फंस गए थे. परिवार के लोगों ने बताया कि अब उनकी फ्लाइट तय हो गई है और वे जल्द ही अपने वतन लौट सकते हैं.

25वीं शादी की सालगिरह मनाने गए थे दुबई

बारां शहर के रहने वाले चित्रक पतिरा अपनी पत्नी जिग्नेशा और बेटे हेतांश के साथ 21 फरवरी को दुबई गए थे. यह यात्रा उनकी शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर की गई थी. तीनों की वापसी 28 फरवरी को होनी थी लेकिन उस दिन उनकी फ्लाइट अचानक रद्द हो गई. इसके बाद से ही परिवार उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था.

Advertisement

आज अहमदाबाद पहुंचने की संभावना

चित्रक पतिरा के बड़े भाई विनय पतिरा ने बताया कि अब उनके भाई की दुबई से फ्लाइट मिल गई है. उम्मीद है कि आज रात उनकी फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी. परिवार को उम्मीद है कि लंबे इंतजार के बाद अब वे जल्द ही घर पहुंच जाएंगे. यह खबर परिवार के लिए राहत लेकर आई है.

हरनावदाशाहजी के चार लोग भी दुबई में फंसे

इसी तरह बारां जिले के हरनावदाशाहजी कस्बे के रहने वाले नवलकिशोर गर्ग अपनी पत्नी मनोरमा के साथ 24 फरवरी को दुबई घूमने गए थे. उनके साथ उनके मित्र नरेंद्र खंडेलवाल और उनकी पत्नी संजना भी थे. चारों की वापसी 1 मार्च को तय थी लेकिन हालात बिगड़ने के कारण उनकी फ्लाइट भी रद्द हो गई.

परिवार कर रहा बेसब्री से इंतजार

परिवार के लोगों के अनुसार अब इन चारों की फ्लाइट भी तय हो गई है और वे आज रात तक मुंबई एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. सभी परिवारजन अपने प्रियजनों के सुरक्षित लौटने की खबर से राहत महसूस कर रहे हैं और बेसब्री से उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा में जोरदार हंगामा, सभापति और डोटासरा के बहस... दिलावर और हाकम अली की हाथापाई होते-होते रही

Advertisement