ACB Action: 100000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप हुए ASI और पूर्व पार्षद, साइबर पुलिस का लोगों को फंसाने का खेल

वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रिश्वत की वसूली का मामला सामने आने के बाद ACB की टीम ने साइबर थाने के ASI मदनलाल पर कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साइबर थाने का ASI और पूर्व पार्षद गिरफ्तार

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार (5 मई) को PWD विभाग के इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई की. इसके साथ ही डूंगरपुर में राजस्थान पुलिस के भ्रष्ट ASI पर भी शिकंजा कसा है. वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रिश्वत की वसूली का मामला सामने आने के बाद ACB की टीम ने ASI मदनलाल पर कार्रवाई की है. इसके साथ ही दलाल डायालाल पाटीदार जो पूर्व पार्षद को भी गिरफ्तार किया है. दोनों 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए.

बेटी-जमाई पर झूठे केस का खेल

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी डूंगरपुर को एक शिकायत मिली कि आरोपी ASI मदनलाल साईबर पुलिस थाना डूंगरपुर में पदस्थापित है. उसके द्वारा परिवादी को डराया गया की  उसके और उसकी बेटी-जमाई के द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी करके अपने बैंक खाते में रुपये जमा करवाकर निकाल लिये है. जिसके कारण तीनों को गिरफ्तार करना पड़ेगा.  बेटी और जमाई का नाम मुकदमे से निकालने और मुकदमे में परिवादी की मदद करने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी.

Advertisement

100000 रुपये रिश्वत की डील

वहीं मामले में रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया. जिसमें दलाल डायालाल पटीदार के जरिए ASI मदनलाल परिवादी से रिश्वत राशि 100000 रुपये लेने के लिए सहमत हुआ. जिस पर एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी ASI और पूर्व पार्षद को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

ACB की टीम अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं दोनों के अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी. जिसमें और भी बड़े खुलासे की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी कई केस सामने आ सकते हैं. क्योंकि दोनों आरोपी इस खेल को रैकेट की तरह चला रहे थे.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: 404000 रुपये रिश्वत लेते PWD का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रैप, दो ठेकेदार भी हुए गिरफ्तार