विज्ञापन

ACB Action: 404000 रुपये रिश्वत लेते PWD का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रैप, दो ठेकेदार भी हुए गिरफ्तार

ACB के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कलेक्ट्रेट परिसर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शहजाद मोहम्मद समेत बनवारी लाल और मोडूराम ठेकेदार को गिरफ्तार किया है.

ACB Action: 404000 रुपये रिश्वत लेते PWD का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रैप, दो ठेकेदार भी हुए गिरफ्तार
PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ठेकेदार गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) पर पैनी नजर रखी है. हाल ही में अलवर में PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. अब मंगलवार (5 मई) को ACB की टीम ने फिर से PWD विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई भीलवाड़ा में की गई है. जहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत दो ठेकेदारों को 404000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

ACB के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कलेक्ट्रेट परिसर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शहजाद मोहम्मद समेत बनवारी लाल और मोडूराम ठेकेदार को गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपी इंजीनियर के जाहजपुर स्थित आवास पर भी एसीबी की टीम तलाशी जारी रखे हुए हैं.

एसीबी ने पकड़ी रिश्वत राशि 404000

एसीबी ने पकड़ी रिश्वत राशि 404000

एसीबी को मिली थी गुप्त सूचना

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में सूत्र सूचना प्राप्त होने पर ब्यूरो की टीम द्वारा निगरानी रखने पर संदिग्ध लोकसेवकों व प्राईवेट व्यक्तियों  द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना पाया गया.

इंजीनियर शहजाद मोहम्मद शाहपुरा पीडबल्यूडी ऑफिस पर कार्यरत है. इंजीनियर ने काम के भुगतान के बदले रिश्वत मांगीं थी. ठेकेदारों से उनके द्वारा करवाये गये कार्यों की एवज में इंजीनियर ने खुद के लिये तथा अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा के लिये रिश्वत मांगी थी.

कलेक्ट्रेट परिसर में किया गिरफ्तार

इस मामले में भीलवाडा प्रथम एवं टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शहजाद मोहम्मद ठेकेदार मोडूराम धाकड़ और बनवारीलाल को कलेक्ट्रेट कार्यालय भीलवाड़ा में रिश्वत राशि लेनेदने करते हुए पकड़ा गया. वहीं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास से 404000 रुपये रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने की 40000 रुपये रिश्वत की डील, 25000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close