विज्ञापन

ACB Action: PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने की 40000 रुपये रिश्वत की डील, 25000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अलवर की एसीबी टीम ने PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता को 25000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ACB Action: PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने की 40000 रुपये रिश्वत की डील, 25000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अलवर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 40000 रुपये रिश्वत की डील करते हुए परिवादी को परेशान कर रहा था. लेकिन परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम को की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसीबी की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता जो अलवर में ही सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) घूस की रकम के साथ ट्रैप किया गया है.

अलवर की एसीबी टीम ने PWD एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता को 25000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

पेट्रोल पंप के लिए 40000 रुपये रिश्वत की मांग

ACB के महानिदेशक पुलिस गोविंद गप्ता ने बताया कि परिवादी ने अलवर एसीबी चौकी को शिकायत दी थी कि उसके बड़े भाई के बेटे के नाम HPCL कंपनी का पेट्रोल पंब है जो स्टेट हाईवे 44 पर स्थापित करने के लिए LOI जारी की गई है. ऐसे में एलओआई/पट्रोल पम्प स्थापित करने के लिये  एनओसी जारी करने की एवज में सार्वजनिक निर्माण विभाग अलवर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता 40000 रुपये रिश्वत के लिए परेशान कर रहा है.

सत्यापन में लिये थे 10000 रुपये

अलवर की एसीबी टीम ने बीते 1 मई को इस शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें परिवादी से 10000 रुपये रिश्वत लेना पाया गया. वहीं सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछा कर ट्रैप कार्रवाई करते हुए, 25000 रुपये रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

अब इस पूरे मामले में एसीबी की टीम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता से पूछताछ की जा रही है. वहीं इस मामले अन्य कर्मचारी की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है. जबकि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी करने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः NEET परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, AI से बनाए खुद के किडनैपिंग वीडियो कि ऐसे खुली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com