विज्ञापन

NEET परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, AI से बनाए खुद के किडनैपिंग वीडियो कि ऐसे खुली पोल

Rajasthan News: कोटा में नीट परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश. उसने AI से खुदा का फर्जी किडनैपिंग वीडियो बनाकर हड़कंप मचा दिया.

NEET परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने उठाया खौफनाक कदम,  AI से बनाए खुद के किडनैपिंग वीडियो कि ऐसे खुली पोल
प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta (AI)

Kota NEET UG News: कोचिंग सिटी कोटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां NEET-UG परीक्षा से बचने के लिए एक छात्र ने खुद के अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया. हैरानी की बात ये है कि छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस और परिवार में हड़कंप मच गया.

फर्जी ‘किडनैपिंग वीडियो' तैयार किया

 मामले को लेकर एडिशनल एसपी नियति शर्मा के मुताबिक 22 साल का एक छात्र पिछले दो साल से कोटा में रहकर NEET-UG की तैयारी कर रहा था. परीक्षा के दिन उसने एग्जाम सेंटर जाने के बजाय खुद का एक फर्जी ‘किडनैपिंग वीडियो' तैयार किया. इस वीडियो में वह खुद को किसी के कब्जे में दिखा रहा था, ताकि यह लगे कि उसका अपहरण हो गया है. 

कुछ ही घंटों में छात्र को किया ट्रेस

वीडियो सामने आते ही सऊदी अरब में रह रहे उसके परिजनों ने तुरंत कोटा पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में छात्र को ट्रेस कर सुरक्षित बरामद कर लिया.

NEET-UG परीक्षा नहीं देना चाहता था छात्र

पूछताछ के दौरान छात्र ने पूरा सच उगल दिया. उसने बताया कि वह NEET-UG परीक्षा नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने यह पूरी साजिश रची. फिलहाल छात्र सुरक्षित है और पुलिस ने उसके परिजनों को कोटा बुलाया है. काउंसलिंग के बाद उसे परिवार के सुपुर्द किया जाएगा.

एसपी तेजस्विनी गौतम ने  परीक्षा को  जारी किया अलर्ट

 इससे पहले कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने परीक्षा को लेकर अलर्ट जारी करते हुए हॉस्टल संचालकों को छात्रों की निगरानी और मानसिक स्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए थे। वहीं कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने भी छात्रों के लिए काउंसलिंग और मॉनिटरिंग की एसओपी लागू की है.

परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन 

एडिशनल एसपी नियति शर्मा ने कहा कि इस तरह AI का दुरुपयोग न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे अनावश्यक पैनिक भी फैलता है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करें, पुलिस और प्रशासन उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं.

यह भी पढ़ें; एक ही जगह से 4 घंटे में 250 कैब बुक, जयपुर में टैक्सी ड्राइवर भी 'घोस्ट बुकिंग' से हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com