ACB के शिकंजे में फंसा कृषि विभाग का 'Joint Director', बारां में चल रहा था रिश्वत का बड़ा खेल

राजस्थान एसीबी ने बारां में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खाद और बीज व्यापारियों से उनके स्टॉक रजिस्टर को वेरिफाई करने के बदले में अवैध पैसों की मांग की थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एसीबी ने बारां में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

ACB Action In Baran: राजस्थान के बारां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा है. दरअसल एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बारां चौकी ने बुधवार को यह बड़ी कार्रवाई की. कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी आनंदीलाल मीणा बारां में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं.

आरोपी द्वारा क्षेत्र के खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं को उनके स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के नाम पर डराया जा रहा था. परिवादियों ने शिकायत में बताया कि अधिकारी प्रत्येक रजिस्टर के सत्यापन के लिए 5-5 हजार रुपये की मांग कर रहे थे, जिससे व्यापारी काफी समय से मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थे.

Advertisement

एसीबी का जाल और रंगे हाथों गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने 5 मई 2026 को इस मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया. सत्यापन के दौरान भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई, जिसमें आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये स्वीकार कर लिए थे.

इसके बाद 6 मई 2026 को एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में जाल बिछाया गया. जैसे ही आनंदीलाल ने एक परिवादी से 5000 रुपये और दूसरे से बकाया 3000 रुपये (कुल 8000 रुपये) लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

अधिकारियों की निगरानी में आगे की जांच

यह पूरी कार्रवाई एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई. टीम में उप अधीक्षक प्रेमचंद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

फिलहाल एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और टीम अब उनके अन्य ठिकानों और दस्तावेजों की जांच कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जयपुर में पानी से भरे ओपन टैंक में गिरने से 2 मासूम बच्चियों की मौत, CCTV फुटेज में कैद हुए आखिरी लम्हें