ACB Action: SDM के नाम पर रिश्वत का खेल, 30000 की डील... ट्रैप हुआ शातिर ऑफिस कर्मचारी

दौसा के बांदीकुई SDM कार्यालय में प्रतिनियुक्त एक कर्मचारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दौसा में एसीबी की कार्रवाई

ACB Action: राजस्थान में हाल ही में SDM काजल मीणा और उनके रीडर-बाबू को रिश्वत कांड में एसीबी द्वारा ट्रैप किया गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा है. महज दो साल की नौकरी में करौली एसडीएम का रिश्वतकांड में पकड़े जाना चर्चा का विषय है. वहीं दूसरी ओर दौसा से खबर आई है जहां SDM के नाम पर कार्यालय में रिश्वत का खेल चल रहा था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने सोमवार (20 अप्रैल) को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है.

बताया जा रहा है कि दौसा के बांदीकुई SDM कार्यालय में प्रतिनियुक्त एक कर्मचारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

Advertisement

SDM के नाम पर 30 हजार रिश्वत की डील

एसीबी के अनुसार, आरोपी आदित्य प्रधान , जो कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में एसडीएम कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर था, उसे SDM रामसिंह राजावत के नाम पर रिश्वत राशि लेते हुए दबोचा गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवादी ने ACB Helpline Number 1064 पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में दायर एक मामले में स्टे आदेश दिलाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. यह राशि आरोपी कर्मचारी के माध्यम से वसूली जा रही थी.

शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी टीम ने 17 अप्रैल को 15 हजार रुपये की मांग की पुष्टि की. इसके बाद एसीबी ने जला बिछाया कर  ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया. एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस भूवन भूषण के सुपरवीजन में की गई, जबकि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आगे की जांच जारी है.

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः SDM काजल मीणा ने ज‍िसपर क‍िया ऐतबार, ACB ने उसी को बनाया मोहरा और किया ट्रैप