ACB Action: भरतपुर में धौलपुर एसीबी टीम की कार्रवाई, पटवारी को 4000 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने पटवार को 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि भरतपुर में धौलपुर की एसीबी टीम ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ACB Action: राजस्थान में लगातार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम भ्रष्ट पटवारियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. एक दिन पहले बारां जिले में एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जो 4500 रुपये की रिश्वत ले रहा था. पटवारी ने ट्यूबवेल मुआवजा को लेकर रिश्वत की मांग की थी. वहीं अब भरतपुर में एक पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि पटवारी ने 4 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

एसीबी की टीम को पटवारी के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद पटवारी तुलाराम को 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. हालांकि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि भरतपुर में धौलपुर की एसीबी टीम ने कार्रवाई की है.

Advertisement

प्रमाण पत्र के लिए मांगी थी रिश्वत

एसीबी के मुताबिक यह कार्रवाई धौलपुर एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई. बताया गया है कि पटवारी तुलाराम ने हैसियत प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद पीड़ित ने धौलपुर एसीबी को इसकी शिकायत की. धौलपुर एसीबी की टीम ने इस शिकायत का सत्यापन करवाया. इसके बाद ट्रैप कार्रवाई के जरिए पटवारी तुलाराम को 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. वहीं एसीबी की टीम पटवारी तुलाराम से पूछताछ कर रही है. 

वहीं इस पूरे मामले में भरतपुर एसीबी की टीम सवालों के घेरे में आ गई है. भरतपुर में एसीबी टीम के बजाए धौलपुर से आई हुई एसीबी की टीम ने जिले में कार्रवाई की है. ऐसे में भरतपुर एसीबी की टीम की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती... पैसे डबल कर दिये, फिर 22 लाख रुपये का लगा दिया चूना

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: 15 साल की नाबाल‍िग से रेप, 6 महीने की गर्भवती होने पर पता चला; आरोपी को 20 साल की सजा

Advertisement