विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2025

Rajasthan: महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती... पैसे डबल कर दिये, फिर 22 लाख रुपये का लगा दिया चूना

शातिर महिला ने अभिषेक पारीक को 22 लाख रुपये के चूना लगाया है. वहीं शख्स को इस तरह से जाल में फंसाया कि उसे इस बात का जरा भी पता नहीं था कि उससे धोखाधड़ी होने वाली है.

Rajasthan: महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती... पैसे डबल कर दिये, फिर 22 लाख रुपये का लगा दिया चूना

Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है. प्रदेश में आए दिन साइबर ठगी के कारनामे सामने आ रहे हैं. अब नया मामला अजमेर जिले से है. अजमेर के रहने वाले अभिषेक पारीक को एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों का चूना लगाया है. बताया जा रहा है कि शातिर महिला ने अभिषेक पारीक को 22 लाख रुपये के चूना लगाया है. वहीं शख्स को इस तरह से जाल में फंसाया कि उसे इस बात का जरा भी पता नहीं था कि उससे धोखाधड़ी होने वाली है.

बिजनेस के पैसे कर दिये डबल

अजमेर निवासी अभिषेक पारीक सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया और फेसबुक पर दोस्ती के बाद व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई. महिला ने अभिषेक को बिजनेस में रुपए डबल करने का झांसा दिया. शुरुआत में पारीक ने महिला के कहने पर 5000 रुपये भेजे, जिसे डबल करके वापस भी किया गया. इससे महिला जिसका नाम अंसफिया हे उस पर विश्वास बढ़ा और पारीक ने अपनी मेहनत की कमाई से कुल 22 लाख रुपए महिला के बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए.

22 लाख का भेजा फर्जी स्क्रीनशॉट 

कुछ समय बाद जब पारीक ने अपने निवेश पर लाभ (प्रॉफिट) की मांग की, तो महिला ने स्क्रीनशॉट भेजकर उसे लाभ मिलने का दावा किया. लेकिन जब अभिषेक ने रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, तो कोई राशि नहीं आई. इसके बाद महिला ने एक और झांसा देकर 41 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए और मांगे, जिससे पारीक को शक हुआ.

रुपए की मांग पर महिला ने फोन किया स्विच ऑफ

जब पारीक ने पहले दिए गए 22 लाख रुपए की वापसी मांगी, तो महिला ने उसका कॉल उठाना बंद कर दिया. ठगी का अहसास होने पर अभिषेक पारीक ने अजमेर साइबर थाना पहुंचकर महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर शिकायत दर्ज करवाई. फिलहाल इस मामले की जांच अजमेर साइबर थाना डीवाईएसपी हनुमान सिंह द्वारा की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान व लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः जोधपुर में हिट एंड रन: कार ड्राइवर ने मां के साथ जा रही बच्ची को मारी टक्कर, हालत नाजुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com